विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2025

अमित शाह इस डेट्स पर आ सकते हैं दंतेवाड़ा, जवानों से करेंगे मुलाकात, नक्सलियों में मचा खौफ !

Union Home Minister Amit Shah : छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र के नेतृत्व पर ताबड़तोड़ एंटी नक्सल ऑपरेशन के माध्यम से कार्रवाई कर रही है. वहीं, नक्सलियों का एनकाउंटर करने वाले जवानों से मिलने गृह मंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा आ सकते हैं. डेट अभी 4 या 5 अप्रैल बताई जा रही है.

अमित शाह इस डेट्स पर आ सकते हैं दंतेवाड़ा, जवानों से करेंगे मुलाकात, नक्सलियों में मचा खौफ !
(फाइल फोटो)

CG News In Hindi : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है. वहीं, नक्सलियों के खात्मे को लेकर जारी एक्शन के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं. अमित शाह आगामी 4 या 5 अप्रैल को दंतेवाड़ा आएंगे. हालांकि, अभी ये तारीख तय नहीं हुई है. सूत्रों कि मानें तो अपने इस बार के दौरे पर शाह सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर सकते हैं. वहीं, बता दें, दिल्ली में सीएम विष्णुदेव साय कुछ दिन पहले ही अमित शाह से खास मुलाकात की थी. छत्तीसगढ़ में माओवादियों पर हो रही कार्रवाई की जानकारी दी थी. 

बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल के शुरूआती दिनों में अमित शाह अपने बस्तर दौरे पर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. शाह के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. नवरात्रि के पर्व को देखते हुए सीएम मां दंतेश्वरी के दर्शन करने मंदिर भी जा सकते हैं. 

30 मार्च को पीएम मोदी आ रहे हैं

पीएम मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे. पीएम छत्तीसगढ आने के पहले नागपुर जाएंगे और सुबह करीब 9 बजे स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे, फिर दीक्षाभूमि जाएंगे. यहां के कार्यक्रम के बाद पीएम छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे. दोपहर करीब 3:30 बजे बिलासपुर में प्रधानमंत्री बुनियादी ढांचे के विकास और सतत आजीविका को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बिजली, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

नक्सलवाद को खत्म करने की ये है डेडलाइन

बता दें, अमित शाह ने छत्तीसगढ़ की ही मिट्टी से ऐलान किया था कि 31 मार्च 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा. शाह के बयान के बाद लगातार सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद पर कार्रवाई और भी तेज कर दी है. वहीं, नक्सल उन्मूलन के तहत कई सारे नक्सली हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर घर वापसी कर रहे हैं.  

एक नजर इस साल की मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों के आंकड़ों पर

  • 4 जनवरी को अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को जवानों ने ढेर किया था. 
  • 9 जनवरी को सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हुए थे. 
  • 12 जनवरी को बीजापुर जिले में 5 नक्सली ढेर हुए थे. 
  • 16 जनवरी को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर पुजारी कांकेर में 18 नक्सली मारे गए थे.
  •  20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली चलपति सहित 16 नक्सली ढेर हुए थे. 
  • 1 फरवरी को बीजापुर में 8 नक्सली मारे गए थे. 
  • 9 फरवरी को बीजापुर के जंगल में ही 31 नक्सली ढेर हुए हैं. ये इस साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर है.
  • और आज 20 मार्च को कांकेर और बीजापुर में 22 नक्सली ढेर हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका, 6 महिला माओवादियों ने डाले हथियार, बताई ये वजह

ये भी पढ़ें- जानलेवा हेल्थ सिस्टम ! गर्भवती को दो बार लौटाया फिर ठेले में हुई डिलीवरी, नवजात की गई जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com