विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2026

Friend Killed Friend: दोस्त की हत्या के बाद, अपराध छुपाने के लिए हत्यारे ने कीचड़ में फेंकी उसकी लाश!

डबरी में मिली लाश को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक के दोस्त को हिरासत में लिया है और अब उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल, मृतक की हत्या की पहेली अनसुलझी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के पड़ताल के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

Friend Killed Friend: दोस्त की हत्या के बाद, अपराध छुपाने के लिए हत्यारे ने कीचड़ में फेंकी उसकी लाश!
AFTER KILLING FRIEND, MURDERER DUMPED THEIR IN MUD

Friend Murder: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला आया, जहां एक दोस्त ने दोस्त की हत्या को अंजाम दिया और फिर हत्या का अपराध छुपाने के लिए उसने मृतक की लाश को गांव के पास कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब डबरी में लाश बरामद हुई. डबरी में शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  लाश को बाहर निकालवाया और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

डबरी में मिली लाश को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक के दोस्त को हिरासत में लिया है और अब उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल, मृतक की हत्या की पहेली अनसुलझी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के पड़ताल के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. 

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

मृतक के दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है

मामला जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के पोतका गांव का है, जहां बीती रात हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने संदेह के आधार पर मृत युवक के दोस्त को हिरासत में लिया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त से पूछताछ कर रही है. मृतक की शिनाख्त शीतल के रूप में हुई है, जिसकी हत्या के बाद उसकी लाश कीचड़ से भरे तालाब में फेंकने का आरोप उसके दोस्त पर लगा है. 

अभी हत्या के कारणों पता नहीं लगा सकी पुलिस

रिपोर्ट के मुताबिक मृतक शीतल के शव को कब्जे लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उदयपुर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ निवासी मृतक के शव को डबरी से बाहर निकालने के लिए पुलिस को डबरी का पूरा पानी निकालना पड़ा. मृतक की हत्या अभी भी पहली बनी हुई है. संदेह के आधार पर हिरासत में लिए गए मृतक के दोस्त ने अभी तक मुंह नहीं खोला है. जांच कर रही पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ें-पेट्रोलिंग के लिए गई पुलिस पर जानलेवा हमला, टांगिया मारकर 3 आरक्षकों को किया घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान

माना जा रहा है कि मृतक और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बीती रात विवाद हुआ था और दोनों की बीच विवाद इतना बढ़ गया की हत्यारोपी युवक ने अपने दोस्त शीतल का कत्ल कर दिया और फिर कत्ल के अपराध को छिपाने के लिए उसकी लाश को युवक ने कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया और फिर वहां से फरार हो गया. 

कथित दोस्त से कड़ाई से पूछताछ कर रही है पुलिस

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उदयपुर थाने के प्रभारी शिशिर कांत सिंह ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कीचड़ से भरी डबरी के अंदर लाश बरामद किया गया. उन्होंने आगे कहा कि लाश के पंचनामे के बाद पुलिस वारदात वाली जगहों से मिले साक्ष्यो के आधार पर केस की जांच कर रही है. वहीं, हिरासत में लिए गए मृतक के कथित दोस्त से भी पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें-एमपी के डेरी ब्रांड ‘मिल्क मैजिक' में मिले थे Harmful केमिकल, ED ने कंपनी के संचालक किशन मोदी को किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com