विज्ञापन

'पंडित प्रदीप मिश्रा करेंगे शिवपुराण', शतिर ने भोलेनाथ सेवा समिति से ठगे 21 लाख, सजा रह गया मंच

राजनांदगांव में 8 मई को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शिवपुराण कहने आ रहे थे. मंच सज चुका था, तैयारी पूरी थी. लेकिन, कोई नहीं आया. भोलेनाथ सेवा समिति जब सिहोर पहुंची तो उन्हें पता चला कि उनसे कथा के नाम पर 21 लाख की ठगी हो गई है.

'पंडित प्रदीप मिश्रा करेंगे शिवपुराण', शतिर ने भोलेनाथ सेवा समिति से ठगे 21 लाख, सजा रह गया मंच
Pandit Pradip Mishra Katha Scam: Fraudster Booked in Rajnandgaon for Misleading Shiv Samiti.

Pandit Pradip Mishra Katha Scam: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आस्था के नाम पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की 'शिवपुराण कथा' आयोजित करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 'भोलेनाथ सेवा समिति' से 21 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिकायत के अनुसार, छुरिया थाना क्षेत्र के हालेकोसा गांव निवासी दिनेश साहू ने समिति के सदस्यों को विश्वास दिलाया था कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा की बुकिंग उसी के माध्यम से होती है. आरोपी ने फर्जी तारीख बताते हुए समिति से कथा का प्रचार-प्रसार भी करवा दिया. योजना के मुताबिक, यह आयोजन 8 मई से 14 मई तक होना था. समिति की ओर से इसकी सभी तैयारी की जा चुकी थी, लेकिन आखिरी समय तक कोई भी वहां नहीं पहुंचा. 

सीहोर पहुंचने पर खुलासा 

मामले का खुलासा तब हुआ जब समिति के सदस्य पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख्यालय सीहोर (मध्य प्रदेश) पहुंचे. वहां उन्हें पता चला कि ऐसी कोई बुकिंग नहीं हुई है. इसके बाद समिति के सदस्यों ने राजनांदगांव एसपी (SP) से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और राशि वापसी की गुहार लगाई. 

IPS Asit Yadav: 'मैं खलनायक...ऐसी-तैसी कर दूंगा', कौन हैं ये कहने वाले IPS असित यादव? MBBS कर बने अफसर

समिति ने दो बार में दिए 21 लाख 

पीड़ितों ने बताया कि दिनेश साहू ने रसीद न देने की शर्त पर नकद राशि की मांग की थी. समिति ने उस पर भरोसा करते हुए 24 फरवरी 2026 को 5 लाख रुपये और 11 मार्च 2026 को 16 लाख रुपये, यानी कुल 21 लाख रुपये आरोपी को सौंप दिए थे.

पुलिस ने दर्ज किया केस 

छुरिया थाना पुलिस ने आरोपी दिनेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा. 

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close