विज्ञापन

दुर्ग में बेखौफ खूनी गैंग का तांडव, 26 जून को दिखाया था तलवार-चाकू का ट्रेलर, अब हाईवे पर उपसरपंच का मर्डर

शनिवार रात प्रकाश कश्यप अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे. दुर्ग-धमधा हाईवे पर 4 हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. पहले डंडों से मारपीट की और पैसे-मोबाइल लूटे.

दुर्ग में बेखौफ खूनी गैंग का तांडव, 26 जून को दिखाया था तलवार-चाकू का ट्रेलर, अब हाईवे पर उपसरपंच का मर्डर
हाईवे पर इसी जगह की गई थी प्रकाश कश्यप की हत्या.
NDTV

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपराध कम नहीं हो रहा है. जिले में हाईवे पर फिर एक दर्दनाक हत्या की वारदात सामने आई, जहां अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश कश्यप को लुटेरों ने दुर्ग-धमधा हाईवे पर रोक लिया. चार हथियारबंद बदमाशों ने पहले तो डंडों से हमला कर उपसरपंच और उनके साथियों से पैसे और मोबाइल लूट लिए. जब उपसरपंच ने इस बदमाशों का विरोध किया तो लुटेरों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. खून से लथपथ उपसरपंच की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

प्रकाश कश्यप की हत्या के बाद दुर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने मर्चरी के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया और खराब सुरक्षा-व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की.

लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर पिछले एक महीने से लुटेरों का गिरोह खुलेआम घूम रहा है और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा है. 26 जून को भी स्कूटी सवार बदमाशों ने हाथों में चाकू और तलवार लहराकर ट्रक लूटने की कोशिश की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com