विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2025

छत्तीसगढ़: 6 जिलों के कलेक्टर्स को मिला सम्मान, पिछले चुनावों में किया था बेहतर काम 

National Voters Day: पिछले चुनावों में बेहतर काम करने वाले प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर्स को सम्मानित किया जा रहा है. आइए जानते हैं सम्मानित होने वाले कलेक्टर्स में किनके नाम हैं? 

छत्तीसगढ़: 6 जिलों के कलेक्टर्स को मिला सम्मान, पिछले चुनावों में किया था बेहतर काम 

National Voters Day: छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के कलेक्टर्स को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया है. इन सभी ने अपने जिलों में चुनावों के दौरान बेहतर काम किया था. इसमें नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से लेकर रायपुर तक के कलेक्टर शामिल हैं. 

इन जिलों के कलेक्टर हुए सम्मानित 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसमें निर्वाचन कार्यों में बेहतर योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इसमें 6 जिले के कलेक्टर्स भी शामिल हैं. रायगढ़ के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को  प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में 2.48 प्रतिशत मतदान वृद्धि होने पर सम्मानित किया गया है.

दंतेवाड़ा के कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया जा रहा है.  

ये भी पढ़ें 

 

इन्हें भी मिला सम्मान

इनके अलावा रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें पद्मश्री वैद्यनाथ सहित 6 लोगों को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी,लिखा- BJP के दलालों को मार भगाओ, जांच शुरू

ये भी पढ़ें निकाय चुनाव: प्रत्याशियों की लिस्ट आज जारी कर सकती है BJP, प्रदेश महामंत्री ने बताई ये बात 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com