विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2025

रायपुर के बड़े लोहा कारोबारियों पर आयकर का ‘धावा’ ! घर-दफ्तर से लेकर प्लांट तक 25 ठिकानों पर रेड

Raipur Income Tax Raid: रायपुर के बड़े लोहा कारोबारियों पर आयकर विभाग ने सुबह-सुबह छापे मारे हैं. जिनमें ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान कॉइल समूह के संचालक शामिल हैं. टैक्स चोरी और अघोषित संपत्ति के मामले में घर, दफ्तर और प्लांट सहित 25 ठिकानों पर ITBP की कड़ी सुरक्षा के बीच जांच की गई.

रायपुर के बड़े लोहा कारोबारियों पर आयकर का ‘धावा’ ! घर-दफ्तर से लेकर प्लांट तक 25 ठिकानों पर रेड

Chhattisgarh Iron Traders Raid: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह-सुबह हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने लोहा कारोबार से जुड़े कई बड़े नामों के ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी.सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई दो से तीन बड़े कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ चल रही है. आयकर की टीम ने उनके घर,ऑफिस के साथ-साथ प्लांट में भी एक साथ दबिश दी है शहर में 25 से ज्यादा जगहों पर ये छापे पड़े हैं. 

किन-किन कारोबारियां के यहां पड़े छापे?

जिन कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, उनमें मुख्य रूप से स्पंज आयरन और कॉइल के बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हैं.

  •  ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान कॉइल के संचालकों और उनसे जुड़े लोगों के यहां टीम जांच कर रही है
  •  इनसे जुड़े कुछ जमीन कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं
  • •कारोबारी अरविंद अग्रवाल के ठिकाने, जिसमें रायपुर की सिग्नेचर होम सोसायटी में स्थित उनका फ्लैट (सिग्नेचर होम 01 से 04 महादेव कृपा स्ट्रीट) भी शामिल है, वहां जांच चल रही है.
Raipur Income Tax Raid: आयकर विभाग के छापे के दौरान बड़ी संख्या में CRPF के जवान भी तैनात रहे

Raipur Income Tax Raid: आयकर विभाग के छापे के दौरान बड़ी संख्या में ITBP के जवान भी तैनात रहे

ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान कॉइल समूह समूह लोहा और स्टील उद्योग में एक जाने-पहचाने नाम हैं। इन कंपनियों का मुख्य काम स्पंज आयरन और कॉइल का उत्पादन करना है, जो कंस्ट्रक्शन और अन्य उद्योगों में इस्तेमाल होता है. यह समूह काफी बड़ा कारोबार संभालता है और छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जगत में इसकी मजबूत पकड़ है. इसके अलावा रायपुर के प्रतिष्ठित सिग्नेचर होम सोसायटी में रहने वाले स्पंज कारोबारी अरविंद अग्रवाल के ठिकानों पर भी आयकर टीम ने दबिश दी है। उनके सिग्नेचर होम 01 से 04 महादेव कृपा स्ट्रीट स्थित निवास पर जांच चल रही है। अग्रवाल का नाम पहले भी कुछ मामलों में सामने आ चुका है,

 150 से ज्यादा ITBP जवान तैनात

इस बड़ी कार्रवाई को देखते हुए सुरक्षा के लिए ITBP के जवानों को भी तैनात किया गया है. 150 से ज्यादा जवान इन सभी ठिकानों पर मौजूद हैं, ताकि जांच में कोई रुकावट न आए.जवान सुबह से ही सभी ठिकानों की घेराबंदी किए हुए हैं. आयकर अधिकारी लगातार कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लेनदेन के रजिस्टर और संपत्ति के कागजातों की बारीकी से जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी टैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है. आयकर विभाग की टीमें सुबह से ही सारे कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई हैं. विभाग की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से पूरे कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है. 
ये भी पढ़ें:  Criminal Parade: 'अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है' हिस्ट्रीशीटर गुनगुना रहा था, पुलिस मुस्कुरा रही थी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close