विज्ञापन

रायगढ़ में AC ब्लास्ट से घर में लगी आग: पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, सामान जलकर राख

रायगढ़ में AC फटने से घर में आग लग गई. इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रायगढ़ में AC ब्लास्ट से घर में लगी आग: पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल, सामान जलकर राख
रायगढ़ में AC फटने से घर में लगी आग

Raigarh Window AC Blast: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में देर रात भीषण हादसा हो गया. यहां एक विंडो AC का कम्प्रेशर ब्लास्ट हो गया, जिससे घर में आग लग गई. इस हादसे में पिता की मौत हो गई. वहीं उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके अलावा घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल और स्कूटी जलकर राख हो गई. यह घटना रायगढ़ के आईटीआई अंबेडकर कॉलोनी की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

AC ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग

बताया जा रहा है कि घर के बरामदे में लगा एसी अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई. उस समय घर के अंदर पिता और बेटे कमरे बंद करके सो रहे थे. जानकारी के मुताबिक, घर में धुंआ भरने के कारण दम घुटने से पिता की मौत हो गई. वहीं उसका बेटा घायल हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं घर में आग देखकर मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मोहल्लेवासियों ने ताला तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

Latest and Breaking News on NDTV

एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद दोनों को अस्पताल भेजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री पुरुषोत्तम पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा राजवीर पटेल गंभीर रूप से घायल है. आग से घर का पूरा सामान, एक मोटरसाइकिल और स्कूटी जलकर खाक हो गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि मृतक और घायल पुसौर ब्लॉक के देवलसुर्रा गांव के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: अशोकनगर: कार में खून से लथपथ मिले युवक-युवती के शव, एक के सिर में गोली तो दूसरे के चेहरे पर चोट के निशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close