विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2024

Chhattisgarh: मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण, दवाईयों के बेहतर रख-रखाव के दिए सख्त निर्देश

Raigarh News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण, अपर मुख्य सचिव ने दवाईयों के बेहतर रख-रखाव के दिए निर्देश

Chhattisgarh: मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण, दवाईयों के बेहतर रख-रखाव के दिए सख्त निर्देश

Chhattisgarh News in Hindi:  स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने गुरुवार को रायगढ़ के संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शा.चिकित्सालय  का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण के दौरान सिकल सेल यूनिट संचालन की जानकारी ली. साथ ही चिल्ड्रन वार्ड, मेजर ओटी का अवलोकन किया. इस दौरान कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत  जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे.

मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने नेत्र जांच विभाग और सर्जरी वार्ड का निरीक्षण किया. डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. विनीत कुमार जैन ने वार्ड में बेड और स्टाफ कमी की समस्या से अवगत कराया. उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर समस्याओं को अतिशीघ्र दूर करने एवं सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए प्रयास किया जाएगा.

सुविधाओं और व्यवस्थाओं की ली जानकारी

उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मनोज पिंगुआ ने कहा कि वर्तमान की सुविधा अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है. वहीं परिजनों के रूकने की व्यवस्था नहीं है, इसके लिए कार्य किया जाएगा. अस्पताल में जो भी कमियां नजर आई है उसे दूर किया जाएगा. हमारी प्राथमिकता है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले. इस दौरान उन्होंने अस्पताल से संबंधित अन्य समस्याओं से अवगत होते हुए कलेक्टर गोयल को समस्याओं को दूर करने के लिए कहा.

 

अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर पहुंचे. यहां उन्होंने सर्वप्रथम ओपीडी पंजीयन और आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने ओपीडी स्त्री रोग, ओपीडी विशेषज्ञ दंत रोग, स्टोर रुम, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, नेत्र जांच, एक्सरे कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली.

सीएमएचओ को दिए ये निर्देश

अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने स्टोर रुम में दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए इसके आवश्यक रखरखाव के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि एक्सपायर होने वाले दवाईयों को क्रमबद्ध तरीके से रखा जाए, ताकि उनका उपयोग समय पर हो सके. साथ ही उन्होंने दवाईयों की ऑनलाईन एंट्री के लिए कंप्यूटर व्यवस्था करने के लिए निर्देश सीएमएचओ को दिए.

लैब की ली गई जानकारी

उन्होंने आयुष्मान कार्ड भुगतान के स्थिति की जानकारी ली. अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर के हमर लैब का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने लैब में होने वाले टेस्ट की जानकारी ली.

संबंधित डॉक्टर ने बताया कि यहां 54 प्रकार के टेस्ट किए जा रहे है और वर्तमान में पर्याप्त टेस्ट उपकरण की सुविधाएं उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़े: Khandwa: मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे; 12 की हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com