विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2024

Khandwa: मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे; 12 की हालत गंभीर

MP News: खंडवा में तिहरे हत्याकांड की बरसी पर निकाले गए मशाल मार्च में तेल गिरने से आग भड़क गई, जिससे स्थिति बेकाबू हो गई. इस दौरान कई लोग भीड़ में भी गिरने से घायल हो गए, जबकि कई लोगों के चेहरे और हाथ झुलस गए.

Khandwa: मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे; 12 की हालत गंभीर

Fire broke out during torch procession in Khandwa: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)के खंडवा के घंटाघर चौक पर गुरुवार की रात मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां मशाल में तेल गिरने से आग भड़क गई. इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिसमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. 

आग भड़कने से मची अफरा तफरी

इधर, हादसे का वीडियो भी सामने आया है. आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं. इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए.

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया कि एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था. कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल गिर गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था उससे आसपास की मशालें भभक गई. इस हादसे में वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए. इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं. 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है. बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद  घर भेज दिया गया है.

 

आतंकवाद के खिलाफ कार्यक्रम में बड़ा हादसा

बता दें कि खंडवा में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच ने तिहरे हत्याकांड की बरसी पर आतंकवाद के खिलाफ युवा जनमत संग्रह के लिए मशाल मार्च का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा से विधायक टी राजा और भाजपा की महिला नेत्री नाजिया इलाही खान भी शामिल हुई थीं.

ये भी पढ़े: MP: रेल मंत्रालय का बड़ा तोहफा, ललितपुर-पिपरई-चंदेरी रेल लाइन की मिली स्वीकृति

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com