विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2024

गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो बॉयफ्रेंड ने कर दिया मर्डर, 4 साल बाद पुलिस ने खोला राज, जानिए पूरी कहानी

Boyfriend murdered: कोरबा के SP जितेंद्र शुक्ला ने हाल ही में सभी थाना-चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर गंभीर अपराध, गुम इंसान पर विशेष ध्यान देने और पुराने पेंडिंग मामले खास कर महिलाओं की गुमशुदगी की फ़ाइल फिर से खोल कर जांच के निर्देश दिए. पुलिस ने चार साल पहले गुम हुई युवती के मर्डर का पर्दाफाश कर दिया.

गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो बॉयफ्रेंड ने कर दिया मर्डर, 4 साल बाद पुलिस ने खोला राज, जानिए पूरी कहानी

Police Revealed the secret: छत्तीसगढ़ की कोरबा पुलिस ने चार साल पहले गुम हुई युवती के मर्डर का पर्दाफाश कर दिया है. युवती का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही निकला है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला जिले के लेमरू थाना क्षेत्र का है. 

4 साल पहले दर्ज हुई थी रिपोर्ट

बता दें कि करीब 4 साल पहले जिले की एक युवती ने लेमरू थाना पहुंच अपनी छोटी बहन के घर नहीं लौटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. युवती ने पुलिस को बतया था कि उसकी बहन काम करने गई थी. लेकिन वह नहीं लौटी है. पुलिस ने इस मामले में गुम इंसान का मामला कायम किया और जांच  शुरू की . शुरुआती जांच और तफ्तीश में पुलिस को सफलता नहीं मिली. तब से यह मामला पेंडिंग पड़ा हुआ था. कोरबा के SP जितेंद्र शुक्ला ने हाल ही में सभी थाना-चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर गंभीर अपराध, गुम इंसान पर विशेष ध्यान देने और पुराने पेंडिंग मामले खास कर महिलाओं की गुमशुदगी की फ़ाइल फिर से खोल कर जांच के निर्देश दिए थे. 

टीम बनाकर की जांच 

एसपी ने इसके लिए DSP बेनेडिक्ट मिंज, CSP दर्री  रॉबिंसन गुड़िया के नेतृत्व में विशेष टीम  बनाई. जिसमें थाना प्रभारी लेंमरू जितेंद्र यादव और उनके स्टाफ तथा साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी और उनके स्टाफ को इस मामले की फिर से जांच करने के निर्देश दिए थे. पुलिस ने फिर से सभी गवाहों से नए सिरे से पूछताछ शुरू की तो सारा राज खुल गया. 

रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी

पुलिस की जांच में पता चला कि युवती  गुमशुदगी के समय दो महीने  की गर्भवती थी.  उसका प्रेमी अनसेलम लकड़ा जांच कराने के लिए उसे  कराने के लिये कम्पाउंडर के पास लेकर गया था. जब पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है तो अनसेलम लकड़ा ने गर्भपात कराने का दवा भी ली थी. पुलिस को अनसेलम लकड़ा के पूर्व के बयान में फर्क दिखा. अनसेलम लकड़ा को तलब कर पूछताछ करने पर उसने पहले तो पुलिस टीम को गुमराह किया. लेकिन जब पुलिस ने  पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी बताया कि उसने गर्लफ्रेंड की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी.  उसके लाश को छिपाने के नियत से घाटी एवं घने जंगलों के खाई में फेंक दिया था.

ये भी पढ़ें Korea: धान खरीदी केंद्रों से समिति प्रबंधक गायब, पावती के लिए चक्कर काट रहे हैं किसान

इन सबूतों की जांच कराई 

इसके बाद पुलिस टीम ने  संदेही के निशादेही पर घटना स्थल टोपरघाट के जंगल लेंमरू श्यांग रोड में युवती की लाश की मानव खोपड़ी और उसके शरीर की 5 अन्य अस्थियां बरामद की. घटनास्थल पर ही मृतिका के कपड़े बाल , पायल भी मिला. जिनके आधार पर मृतिका की पहचान हुई है. आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर इन सामनों को बरामद कर जब्त किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

ये भी पढ़ें आज रायपुर में VP जगदीप धनखड़ और LS अध्यक्ष ओम बिड़ला, कल अमित शाह बताएंगे प्रभावी विधायक कैसे बने

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com