विज्ञापन

कवासी लखमा की र‍िहाई पर स‍ियासत: क्‍या क‍िसी ने षड्यंत्र करके फंसाया? जानें BJP-कांग्रेस के दावे 

Kawasi Lakhma Raipur Chhattisgarh: कांग्रेस नेता कवासी लखमा की जमानत पर रिहाई ने छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल मचा दी है. बीजेपी नेताओं ने उन्हें कांग्रेस द्वारा फंसाए जाने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इसे डिवाइड एंड रूल की साजिश बताया.

कवासी लखमा की र‍िहाई पर स‍ियासत: क्‍या क‍िसी ने षड्यंत्र करके फंसाया? जानें BJP-कांग्रेस के दावे 

Kawasi Lakhma Raipur Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला के आरोपी कांग्रेस नेता कवासी लखमा जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं, लेकिन रायपुर सेंट्रल जेल से 4 फरवरी 2026 की शाम को कवासी लखमा की रिहाई के समय कांग्रेस के बड़े नेता नहीं पहुंचे, जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी नेता कवासी लखमा को कांग्रेस नेताओं द्वारा ही फंसाने का आरोप मढ़ रहे हैं, ज‍िन पर कांग्रेस ने पलटवार करते कहा ये डिवाइड एंड रूल की पालिसी है.

दरअसल, कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री कवासी लखमा सालभर बाद जमानत पर रिहा हुए हैं. लखमा जैसे ही रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर आए तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ ने गाजे-बाजे से उनका स्‍वागत क‍िया. 
जेल से बाहर आते ही कवासी लखमा ने न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा जताया और खुद को “बस्तर की आवाज” बताया. बोले क‍ि ''मैं देश की न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं. मैं गरीब आदिवासी हूं, बस्तर की आवाज हूं. मेरे साथ न्याय हुआ है और आगे भी दूध का दूध, पानी का पानी होगा. मैं जब तक रहूंगा, बस्तर के जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ता रहूंगा. 

यह भी पढ़ें- Kawasi Lakhma: 2 बार बेस्ट सरपंच, 1998 से लगातार MLA, अब जेल से बाहर आकर क्यों छोड़ना पड़ेगा छत्तीसगढ़?

दिलचस्प बात ये रही कि लखमा ने जेल में रहते हुए अपने समर्थन में बयान देने पर छत्‍तीसगढ डिप्टी सीएम अरुण साव और बीजेपी नेताओं का भी खुले मंच से धन्यवाद किया. कवासी लखमा की र‍िहाई पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा जिस तरह लखमा ने कहा था कि अधिकारी ने जैसा बोला उन्होंने साइन कर दिया. इससे यही लगता है उनके साथ षड्यंत्र हुआ है. इधर, बीजेपी की केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने षड्यंत्र का आरोप लगाया है. 

बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत के बाद जेल से बाहर आए पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की रिहाई ने छत्तीसगढ़ की सियासत को गरमा दिया है. एक ओर कांग्रेस इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रही है, दूसरी तरफ लखमा का अरुण साव की तारीफ करना और व‍िजय शर्मा का कावासी लखमा को फंसाने की बात कहना कुछ सियासी समीकरण को जन्म देने की तरफ़ इशारा जरूर है.

यह भी पढ़ें- कवासी लखमा जेल से बाहर आ रहे, जमानत की शर्तों ने सबको चौंकाया, CG में क्‍यों नहीं रह सकेंगे?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close