Janjgir-Champa Police Transfer: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर चांपा में पुलिस महकमे (Police Transfer) में बड़ा फेरबदल हुआ है. जिले के 106 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है. पुलिस में कसावट लाने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए गए, जिसमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, ASI, SI भी शामिल हैं. इसके लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी कर दिया है. सभी को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं.
सिलमानी टोप्पो को चंपा महिला थाना की मिली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, सिलमानी टोप्पो को चंपा महिला थाना का प्रभारी बनाया गया है. बेलसज्जर लकड़ा को थाना जांजगीर भेजा गया है. सत्यम चौहान को थाना चंपा की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा रामखिलावन साहू को रक्षित केंद्र, मो. मुबीन शेख को थाना सारागांव संबद्ध शिकायत शाखा,पु. अ. कार्यालय जांजगीर की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही नरेन्द्र शुक्ला को थाना बिर्रा और ज्ञान प्रकाश खाखा को महिला थाना भेजा गया.
यहां देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें: Success Story: भैंस चराने वाला लड़का बना SDM, 5 बार असफलता, पर नहीं मानी हार...ऐसी है विजय डहरिया की कहानी