विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2024

34 करोड़ खर्चने के बाद भी चल रही है जलावर्धन योजना की टेस्टिंग, कब मिलेगा हैंडओवर

Koriya News: कोरिया जिले के नगर पालिका बैकुंठपुर में जलावर्धन योजना की टेस्टिंग का कार्य करीब डेढ़ साल से चल रहा है, पर नगर पालिका के अधिकारी योजना को हैंडओवर नहीं ले रहे हैं. ये योजना 34 करोड़ रुपये की है.

34 करोड़ खर्चने के बाद भी चल रही है जलावर्धन योजना की टेस्टिंग, कब मिलेगा हैंडओवर
कब तक चलेगी 34 करोड़ की जलावर्धन योजना की टेस्टिंग?  हैंडओवर को लेकर यहां फंसा है पेच.

CG News In Hindi: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के नगर पालिका बैकुंठपुर में जलावर्धन योजना की टेस्टिंग का कार्य करीब डेढ़ साल से चल रहा है, पर नगर पालिका के अधिकारी योजना को हैंडओवर नहीं ले रहे हैं. दरअसल योजना में बची हुई राशि से पाइप लाइन का विस्तार समेत अन्य कार्य होना था, जिस पर शासन से पत्राचार किया गया था, पर सहमति नहीं मिलने के कारण बचे हुए कार्यों को पूर्ण कराने की बात चल रही है.

मामले में सीएमओ ने पार्षदों से कहा है कि वार्ड में कहीं भी पाइप लाइन का विस्तार अधूरा है, या कुछ कार्य बचे हैं, तो वे इसकी जानकारी दें, ताकि योजना को पूरा कराया जा सके.

शहर में एमएलए नगर, जूनापारा, तलवापारा समेत अन्य इलाकों को जलावर्धन योजना में शामिल करना प्रस्तावित था. जिसपर 34 करोड़ रुपये के जलावर्धन योजना की शेष राशि से कार्य होना था. शहर से ग्रामीण वार्डों के अलग होने के बाद यहां पाइप लाइन का विस्तार रोक दिया गया था.

अफसर बोले-कुछ काम अधूरे

अब अधूरे कार्यों को पूरा कराकर योजना को पूरा करने की तैयारी है. बता दें कि योजना से 20 वार्डों में 5 हजार से अधिक कनेक्शन धारियों को जल आवर्धन योजना से पानी देना है. अफसरों का जवाब है कि कुछ कार्य अधूरे हैं, जिन्हें पूरा कर जल्द ही योजना को शुरू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 2-5 लाख में रेलवे में गैंगमैन से TTE तक की नौकरी ! रतलाम में फर्जी नियुक्ति पत्र बांटने वाले ऐसे पकड़े गए

34 करोड़ की मंजूरी ली थी

नगर पालिका में 2.5 एमएलडी के प्लांट से 20 वार्ड में पानी सप्लाई कर रही है. नया प्लांट 6 एमएलडी का है. क्षमता बढ़ने से पानी की कमी नहीं होगी. नगर पालिका ने आने वाले 30 साल के भविष्य को देखते हुए जलावर्धन योजना के लिए 34 करोड़ की मंजूरी ली थी.

मामले में सीएमओ संजय दुबे का कहना है कि जलावर्धन योजना पर इंजीनियर व पार्षदों से कहा गया कि वे अधूरे कार्यों की जानकारी दें, जिससे योजना को पूर्ण कराया जा सके. शहर में नई पाइप लाइन का विस्तार नहीं होना है. प्रयास है कि जल्द से जल्द योजना को पूर्ण किया जाए.

ये भी पढ़ें- Govinda latest: गोविंदा की पत्नी सुनीता ने दिया एक्टर का हेल्थ अपडेट, बताया कब होंगे डिस्चार्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com