विज्ञापन

जैतू साव मठ मामले में सरकार ने सदन में बोला झूठ; PCC चीफ दीपक बैज ने कहा- जनता को गुमराह किया गया

Jaitu Sao Math Case: जैतू साव मठ मामले में PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. बोले– सदन, भगवान राम और जनता का अपमान.

जैतू साव मठ मामले में सरकार ने सदन में बोला झूठ; PCC चीफ दीपक बैज ने कहा- जनता को गुमराह किया गया
Jaitu Sao Math Case: जैतू साव मठ मामले में सरकार ने सदन में बोला झूठ: PCC चीफ दीपक बैज

Jaitu Sao Math Case: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जैतू साव मठ मामले को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जैतू साव मठ से जुड़ी राशि के मामले में विधानसभा के अंदर गलत जानकारी दी गई है. दीपक बैज ने कहा कि जैतू साव मठ भगवान राम से जुड़ा हुआ है और इस मठ के नाम पर जो राशि बताई जा रही है, वह मठ को मिली ही नहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि एक जिम्मेदार मंत्री ने सदन के अंदर झूठ बोला है.

'भगवान राम और विधानसभा दोनों का अपमान: दीपक बैज

पीसीसी चीफ ने कहा कि इसका मतलब साफ है कि शासन‑प्रशासन ने विधानसभा के प्रश्न के जवाब में असत्य जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इससे सरकार की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. बैज के मुताबिक इस पूरे मामले में विधानसभा और भगवान राम, दोनों का अपमान हुआ है.

विधानसभा में गलत जवाब देने पर कार्रवाई की मांग

दीपक बैज ने मांग की कि विधानसभा में गलत उत्तर देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सदन में गलत जानकारी देना जनता को गुमराह करने के समान है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए.

‘सरकार भगवान भरोसे, रिमोट कंट्रोल से चल रही'

प्रशासनिक लापरवाही के मुद्दे पर PCC चीफ ने कहा कि प्रदेश की सरकार भगवान भरोसे चल रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह एक रिमोट कंट्रोल वाली सरकार है, जिसका महत्व जनता अब समझ रही है.

‘भाजपा में अपने नेता नहीं बचे'

कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं को भाजपा कार्यकारिणी में जगह मिलने पर दीपक बैज ने तीखा तंज कसा. उन्होंने कहा कि भाजपा में अब अपने नेता बचे ही नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस से गए नेताओं को पद दिए जा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ती जा रही है. बैज ने कहा कि कांग्रेस से उधार लिए गए नेताओं के भरोसे ही भाजपा चल रही है और वही सरकार भी चला रहे हैं.

एक्साइज ड्यूटी घटाने पर भी सरकार पर हमला

देश में एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले पर दीपक बैज ने इसे चुनावी नौटंकी करार दिया. उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, इसलिए सरकार ऐसे फैसले ले रही है. पीसीसी चीफ ने आरोप लगाया कि सिलेंडर के दाम बढ़ने से जनता में गुस्सा न बढ़े, इसलिए एक्साइज के दाम घटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सत्ता हासिल करना है और एक्साइज हटाना सरकार का महज प्रोपेगेंडा है.

यह भी पढ़ें : Naxal Free Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ नक्सल मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

यह भी पढ़ें : भोपाल में बदमाशों का आतंक; 6 साल की बच्ची के सिर पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

यह भी पढ़ें : ओडिशा की अंजली का रायपुर में कमाल; वैन ड्राइवर की बेटी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट

यह भी पढ़ें : APAAR ID का 100% लक्ष्य; MP में 'विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार', ऐसे बनेंगे Aadhaar कार्ड

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close