विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2026

भोपाल में बदमाशों का आतंक; 6 साल की बच्ची के सिर पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Bhopal Crime News: भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाप‑बेटी पर हमला कर दिया. इस दौरान 6 साल की बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई. घटना CCTV में कैद हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भोपाल में बदमाशों का आतंक; 6 साल की बच्ची के सिर पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों का आतंक; 6 साल की बच्ची के सिर पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Bhopal Sword Attack: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए. शाहजहानाबाद थाना इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों ने बाप‑बेटी पर हमला कर दिया. इस दौरान 6 साल की मासूम बच्ची के सिर पर गंभीर चोट आई है. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. हमले में घायल हुई 6 साल की बच्ची मिरल अहमद को गंभीर अवस्था में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्ची के सिर में गहरा घाव है. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है.

सीसीटीवी में हथियार लेकर घूमते नजर आए बदमाश

घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें कुछ युवक हाथों में तलवार और अन्य हथियार लेकर इलाके में घूमते और आतंक मचाते नजर आ रहे हैं. फुटेज में बदमाशों की दबंगई साफ तौर पर देखी जा सकती है.

विवाद के दौरान बच्ची को लगी चोट

जानकारी के मुताबिक घायल बच्ची मिरल अहमद (6), पिता फैजान अहमद, इंद्र विहार कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड की रहने वाली है. वह एक प्राइवेट स्कूल में किंडरगार्टन की छात्रा है, जबकि उसके पिता पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं.

संकरी गली में बाइक मोड़ते समय बढ़ा झगड़ा

पिता फैजान के अनुसार, उनकी पत्नी बच्चों के साथ शाहजहानाबाद के नूर महल स्थित मायके आई थीं. बुधवार देर रात वे पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान शब्द प्रिंटिंग प्रेस के पास पहले से 70–80 लोग आपस में विवाद कर रहे थे. गली संकरी होने के कारण फैजान ने बाइक मोड़ने की कोशिश की, तभी विवाद और बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान किसी धारदार हथियार से किया गया वार उनकी बेटी के सिर में लग गया.

बदमाशों ने मचाया उत्पात, 2–3 वाहनों में की तोड़फोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान 2–3 वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई. सभी आरोपी लाठी‑डंडों और तलवारों से लैस बताए जा रहे हैं. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों को लगाया गया है. शाहजहानाबाद एसीपी अनिल बाजपेई के अनुसार, बच्ची के सिर में गंभीर चोट है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट लगने की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है. संभावना जताई जा रही है कि चोट गिरने से भी आई हो सकती है. मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है.

यह भी पढ़ें : पुणे में रामनवमी शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष; युवक पर कोयते से 17 वार, भारी पुलिस बल तैनात

यह भी पढ़ें : ओडिशा की अंजली का रायपुर में कमाल; वैन ड्राइवर की बेटी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की पहली महिला गोल्ड मेडलिस्ट

यह भी पढ़ें : "आंखें बंद करिए, आपको कुछ देना है"; 5 साल की यशस्विनी ने CM योगी को गिफ्ट किया 'बुलडोजर', देखिए Video

यह भी पढ़ें : APAAR ID का 100% लक्ष्य; MP में 'विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार', ऐसे बनेंगे Aadhaar कार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com