विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2025

नक्सलियों ने यहां बिछाया था मौत का जाल, IED ब्लास्ट में एक ग्रामीण ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर

IED Blast In Narayanpur : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से आईईडी ब्लास्ट का मामला सामने आया है. IED के जोर धमाके में एक ग्रामीण की मौत हो गई है. वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

नक्सलियों ने यहां बिछाया था मौत का जाल, IED ब्लास्ट में एक ग्रामीण ने तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर

CG Naxalite : नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए एक बड़ा जाल बुना था. ये साजिश सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने रची थी. शुक्रवार को इस साजिश का शिकार दो ग्रामीण बन गए. आईईडी के जोरदार धमाके में एक ग्रामीण की मौत हो गई. वहीं, एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल है. ये घटना जड्डा और मरकुड गांव के बीच पगडंडी रास्ते पर घटी है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल दोनों ग्रामीण कानागांव के निवासी हैं. फूलझाडू के झाड़ी लेने जंगल में गए थे ग्रामीण

IED ब्लास्ट में आदिवासी महिला की हुई थी मौत

बीजापुर जिले में 30 मार्च रविवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में धमाका हुआ था. इसकी चपटे में एक 40 वर्षीय आदिवासी महिला आ गई थी, जिसकी मौत हो गई थी. ये धमाका उसूर पुलिस थाना क्षेत्र के बोट्टामरका हिल्स पर हुआ था, जहां पीड़ित महिला महुआ का फल इकट्ठा करने गई थी.उन्होंने बताया कि उसूर गांव के सोढ़ीपारा निवासी सुशीला सोढ़ी का पैर गलती से आईईडी पर पड़ गया, जिससे उसमें धमाका हो गया.

बीजापुर में भी हुआ था IED Blast

बता दें, बीते मार्च 23 तारीख  बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट हुआ था. इस घटना में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन का निशाना बनाया था. इस धमाके में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. हालांकि, नक्सल प्रभावित जिले में ऐसी कई घटनाएं सामने आती रही हैं. इन घटनाओं के बाद स्थानीय ग्रामीणों में डर का माहौल है. 

ये भी पढ़ें- 680 ग्राम के बच्चे को 106 दिनों तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान,  नीमच के जिला अस्पताल में हुआ चमत्कार

ये भी पढ़ें-  जब नहीं बुझी प्यास तो ग्रामीणों ने आवेदनों से बनाई 5 मीटर लंबी पूंछ, भोपाल में किया प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com