बीजापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने पिकअप वाहन को मारी टक्कर, 4 की मौत, 10 घायल

Bijapur Road Accident: बीजापुर में बुधवार देर शाम को एक ट्रेलर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins

Road Accident in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले (Bijapur) में बुधवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जिले के नैमेड थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे में एक ट्रेलर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर (Road Accident) मारी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल (Bijapur District Hospital) में किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ सरकार ने 'महतारी वंदन' योजना को दी मंजूरी, अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

Advertisement

पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे घायल लोग

पुलिस (Bijapur Police) के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बीजापुर के नैमेड थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मिंगाचल गांव के पास हुआ, जो कि बुधवार देर शाम हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोग मुसालूर गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मारी.

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर है. सभी का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें - जवानों के जज्बे को सलाम! नक्सली हमले में घायल कोबरा कमांडो ने कहा, 'वापस आकर डटकर मुकाबला करूंगा'

ये भी पढ़ें - Chhattisgarh: उज्जैन और काशी की तर्ज पर बनेगा इस मंदिर का कॉरिडोर, 63 धरोहरों के भी संरक्षण का बना प्लान

Advertisement

Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.