विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2025

गरियाबंद में मारे गए 10 नक्सली, CCM भी मारा गया, इस साल सुरक्षा बलों ने 241 को कर दिया है ढेर

Gariaband Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर है. यहां गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 10 नक्सलियों को मार गिराया है.

गरियाबंद में मारे गए 10 नक्सली, CCM भी मारा गया, इस साल सुरक्षा बलों ने 241 को कर दिया है ढेर

Gariaband Naxalites Encounter : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है. इसमें जवानों ने कम से कम 10 नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे नक्सलियों में एक वरिष्ठ नेता और केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) मोड़ेम बालकृष्ण उर्फ भास्कर भी शामिल है. इस साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 241 नक्सली मारे जा चुके हैं. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस उपलब्धि के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि अगले साल 31 मार्च से पहले ‘लाल आतंक' का पूर्ण सफाया निश्चित है.

रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कम से कम 10 नक्सलियों को मार गिराया है. मिश्रा ने बताया कि मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और ई-30 (जिला पुलिस की एक इकाई) को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था . गुरुवार की सुबह से ही क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही और नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट भी किया है.

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में कई नक्सली कमांडर समेत कम से कम 10 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है. पुलिस के अनुसार राज्य की राजधानी रायपुर से 180 किलोमीटर दूर स्थित इस इलाके में शीर्ष नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था. 

241 नक्सली मारे गए 

पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ के साथ, इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 241 नक्सली मारे गए है. इनमें से 212 सात जिले वाले बस्तर संभाग में मारे गए हैं, जबकि 27 रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में मारे गए. दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए. पिछले साल, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को ढेर कर दिया था. 

ये भी पढ़ें रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की लैंडिंग अब तक नहीं, जानें कब तक पूरा होगा इलेक्ट्रिक सिस्टम के सुधार का काम?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com