विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2025

Gaming App Case: थार की घेराबंदी कर पुलिस ने किया ऑनलाइन सट्टेबाजी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति की चल रही जांच

Durg Gaming App Scam: ऑनलाइन गैंबलिंग गेमिंग ऐप और करोड़ों के फर्जीवाड़ा में मुख्य आरोपी रविकांत मिश्रा को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की करोड़ों की संपत्ति का भी खुलासा हुआ है. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.

Gaming App Case: थार की घेराबंदी कर पुलिस ने किया ऑनलाइन सट्टेबाजी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति की चल रही जांच
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा मामले में मुख्य आरोपी रविकांत मिश्रा को किया गिरफ्तार

Durg Crime News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. गेमिंग ऐप (Gaming App Fraud) से जुड़े मुख्य आरोपी रविकांत मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Gambling) और फर्जी खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई के मामले में की गई है. मामले की जांच अभी जारी है और अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों नें “रोजनामचा” और “खबर छत्तीसगढ़” नामक वेब पोर्टल की आड़ में अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क खड़ा किया था. इस मामले में दूसरा आरोपी गोविंदा चौहान अभी भी फरार है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर 2024 को प्रार्थी धीरज महतो ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि आरोपी रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान ने उसे और गवाह मुकेश तांडी को लालच देकर आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया. इसके बाद इन खातों को ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए उपयोग किया गया. आरोपियों ने अपने सिम कार्ड का इस्तेमाल कर इन खातों को लिंक करवाया और अवैध तरीके से सट्टा आईडी का संचालन किया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग ने दी मामले की जानकारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग ने दी मामले की जानकारी

ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी रविकांत मिश्रा और गोविंदा चौहान ने “रोजनामचा” और “खबर छत्तीसगढ़” नामक वेब पोर्टल की आड़ में अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क खड़ा किया था. उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग एप्स के जरिए करोड़ों रुपये का लेनदेन किया. साइबर सेल की मदद से खातों और लेनदेन का विवरण इकट्ठा किया गया, जिससे पता चला कि आरोपियों ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया.

ऐसे किया पुलिस ने गिरफ्तार

पुलिस को 14 जनवरी को सूचना मिली कि रविकांत मिश्रा जुनवानी रोड पर एक महंगी थार गाड़ी में मौजूद है. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में रविकांत ने अपना जुर्म कबूल किया और गोविंदा चौहान की संलिप्तता की जानकारी दी.

 

ये भी पढ़ें :- लूट और आगजनी के मामले में फरार सात नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

आरोपी की कुल संपत्ति

जांच में पता चला कि आरोपियों ने अवैध कमाई से महंगी संपत्तियां खरीदीं. इसमें महंगी गाड़ियां और बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन शामिल है. मामले की जाँच अभी जारी है और अवैध संपत्तियों की जप्ती के लिए आगे की कार्यवाई की जा रही है. पुलिस ने रविकांत मिश्रा को 15 जनवरी 2025 को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है.

ये भी पढ़ें :- Ujjain : बच्चों से भरी बस को डंपर ने मारी टक्कर, लोगों का गुस्सा फूटा तो बरसाए पत्थर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com