विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2025

Ujjain : बच्चों से भरी बस को डंपर ने मारी टक्कर, लोगों का गुस्सा फूटा तो बरसाए पत्थर

Ujjain Accident : सभी को चरक अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि चोटें गंभीर नहीं थीं, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्रों ने दर्शन किए और इंदौर लौट गए.

Ujjain : बच्चों से भरी बस को डंपर ने मारी टक्कर, लोगों का गुस्सा फूटा तो बरसाए पत्थर
Ujjain : बच्चों से भरी बस को डंपर ने मारी टक्कर, लोगों का गुस्सा फूटा तो बरसाए पत्थर

MP News in Hindi : उज्जैन में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. इंदौर से महाकाल मंदिर दर्शन करने आए छात्र-छात्राओं से भरी बस को चिंतामण ब्रिज के पास एक डंपर ने टक्कर मार दी. हादसे में 17 छात्र-छात्राएं घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. राहत की बात यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. इंदौर की एक फिजिकल ट्रेनिंग एकेडमी के छात्र-छात्राएं महाकाल मंदिर दर्शन के लिए बस (MP 09 FA 7346) से उज्जैन आ रहे थे. चिंतामण ब्रिज के पास सामने से आ रहा डंपर ब्रेक फेल होने की वजह से बस से टकरा गया. बस में सवार 17 लोग घायल हुए.

गलत डायवर्जन बना हादसे की वजह ?

सभी को चरक अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि चोटें गंभीर नहीं थीं, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्रों ने दर्शन किए और इंदौर लौट गए. हादसे के बाद छात्रों में गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने डंपर पर पथराव कर दिया जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और घायलों को अस्पताल भेजा.

ये भी पढ़ें : 

• जबलपुर में मजदूर की मौत, काम करते-करते टूट गई क्रेन, नीचे फंसने से हुआ हादसा

• Accident : दमोह में ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर 7 की दर्दनाक मौत

• खरगोन में बड़ा हादसा ! नहर में अचानक गिरी कार, 2 घंटे बाद लोगों की पड़ी नज़र 

घायलों के कोच चेतन चौरसिया ने बताया कि चिंतामण रोड पर एक गार्डन में जन्मदिन पार्टी के कारण पुलिस ने डायवर्जन किया था. इसी वजह से हादसा हुआ. चिंतामण थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि हादसा राजस्थान के डंपर से हुआ. डंपर को जब्त कर लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com