विज्ञापन

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में फिर मुठभेड़, जवानों ने एक महिला सहित दो नक्सलियों के शव और हथियार किए बरामद

Bijapur Naxal Encounter News: मुठभेड़ खत्म होने के बाद मुठभेड़ स्थल पर सर्चिग करने पर एक वर्दीधारी महिला और एक पुरुष नक्सली के शव और  एक एसएलआर, एक इंसास और एक 12 बोर की राइफल के साथ ही विस्पोटक बरामद हुआ है.

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में फिर मुठभेड़, जवानों ने एक महिला सहित दो नक्सलियों के शव और हथियार किए बरामद

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सलियों के संगठन मौजूदगी को स्पष्ट कर दिया है. दरअसल, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जांगला थाना क्षेत्र के इन्द्रावती नदी इलाके में एसटीएफ और डीआरजी जवानों की टीम सर्चिंग अभियान में भेजी गई थी. जहां भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

मुठभेड़ खत्म होने के बाद मुठभेड़ स्थल पर सर्चिग करने पर एक वर्दीधारी महिला और एक पुरुष नक्सली के शव और  एक एसएलआर, एक इंसास और एक 12 बोर की राइफल के साथ ही विस्पोटक बरामद हुआ है.

नक्सलियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए  बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने जानकारी दी कि इंद्रावती नदी इलाके में  5 से 6 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर ऑपरेशन चलाया गया था. इस दौरान मुठभेड़ में एक महिला और एक पुरुष समेत दो नक्सली मारे गए. उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों के शव की शिनाख्ती की कार्यवाही जारी है.

यह भी पढ़ें- मऊगंज विधायक की 55 दिनों बाद हुई वापसी, नेशनल हाईवे पर दिखा भव्य काफिला

बता दें कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का टास्क सरकार ने रखा है. जिसके बाद से नक्सली प्रभावित इलाकों में लगातार सरेंडर और गिरफ्तारी का सिलसिला व्यापक पैमाने में जारी है. साथ ही इनपुट के आधार पर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर लगातार जवान ऑपरेशन निकाल रहे हैं. बीजापुर के इन्द्रावती इलाके में बचे हुए नक्सलियों से सरेंडर की अपील भी पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें- 14.44 करोड़ रुपये से 2023 में बनाई गई थी जो सड़क, ढाई साल में ही चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close