विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2024

छत्तीसगढ़ के लोगों को बसपा विधायक ने लगाया 2.67 करोड़ करोड़ का चूना, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

Chit Fund Company Fraud Case: कंपनी ने एजेंट के माध्यम से लोगों को 5 साल में पैसे डबल करने का लालच दिया था. जब इस ऑफर के लालच में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने पैसे लगा दिए तो करोड़ों रुपये लेकर कंपनी फरार हो गई थी.

छत्तीसगढ़ के लोगों को बसपा विधायक ने लगाया 2.67 करोड़ करोड़ का चूना, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

Chit Fund Company Fraud Case: जांजगीर-चांपा जिले में एक चिटफंड ठगी मामले में राजस्थान के धौलपुर के पूर्व बसपा विधायक बनवारी लाल कुशवाहा और उनके चार साथी आरोपियों को 7 साल की सजा सुनाई गई है. मामले में आरोपी बनवारी लाल कुशवाहा को मुख्य आरोपी माना गया, क्योंकि ये कंपनी के हेड थे. 

जांजगीर-चांपा में पूर्व बसपा विधायक ने की थी 2.67 करोड़ की ठगी

जिला अभियोजन अधिकारी नंद कुमार पटेल ने बताया कि राजस्थान की चिटफंड कंपनी गरिमा होम रियल स्टेट एंड एलाइड कंपनी ने जांजगीर-चांपा जिले के चांपा शहर के लायंस चौक पर अपना दफ्तर खोला था. कंपनी ने एजेंट के माध्यम से स्थानीय लोगों से पैसा जमा कराकर उन्हें पांच साल में उनकी रकम दोगुना करने का झांसा दिया. इस तरह से कंपनी ने करीब 2 करोड़ 67 लाख 48 हजार 374 रुपए ठग लिए. जब निवेशक कंपनी के दफ्तर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दफ्तर बंद है और तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ.

चिटफंड ठगी मामले में बसपा विधायक बनवारी सहित 5 लोगों को 7 साल की सजा

इस घटना की रिपोर्ट दिलचंद देवांगन ने चांपा थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी बनवारी लाल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा शिवराम कुशवाहा, बाल किशन कुशवाहा, जितेंद्र कुमार और विजेंद्र पाल सिंह के खिलाफ चांपा थाने में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन ये चारों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

प्रोडक्शन वारंट पर राजस्थान से लाई थी पुलिस

ठगी का मुकदमा दर्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस बीएल कुशवाह को पूर्व में धौलपुर जिला कारागार से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गई थी. घटना के संदर्भ में छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूछताछ भी की थी. अब मामले में जांजगीर-चांपा कोर्ट ने बीएल कुशवाहा समेत पांच आरोपियों को ठगी का दोषी माना है और 7 साल की सजा सुनाई है.

 

वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाहा के हैं पति

बीएल कुशवाह वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाहा के पति हैं. धौलपुर जिले के चर्चित नरेश हत्याकांड मामले में षड्यंत्र का दोषी मानते हुए इनको आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. हाल ही में बीएल कुशवाह सेवर जेल से छूटकर बाहर आए हैं, लेकिन 7 साल की सजा छत्तीसगढ़ में सुनाये जाने के बाद एक बार फिर उनकी मुश्किलें बढ़ गई है.

ये भी पढ़े: MP में करोड़पति भिखारी! साल में इतने लाख है इनकम, आपकी सैलरी से ज्यादा है इनकी कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com