विज्ञापन

संत रविदास पर छत्तीसगढ़ में सियासत: BJP के बड़े ऐलानों पर कांग्रेस का हमला, क्या है सियासी टकराव?

छत्तीसगढ़ में संत रविदास जयंती को लेकर राजनीति गरमा गई है. राज्य सरकार ने 2027 में सार्वजनिक अवकाश और नया रायपुर में चौक का नाम रखने का ऐलान किया है. कांग्रेस इसे यूपी चुनाव से जोड़कर दलित वोट बैंक साधने का आरोप लगा रही है, जबकि बीजेपी इसे समरसता बता रही है.

संत रविदास पर छत्तीसगढ़ में सियासत: BJP के बड़े ऐलानों पर कांग्रेस का हमला, क्या है सियासी टकराव?
chhattisgarh sant ravidas politics bjp announcement congress allegation

छत्तीसगढ़ में संत रविदास को लेकर बीजेपी संगठन और राज्य सरकार एक-दूसरे के साथ कदम-ताल मिलाते नजर आ रहे हैं. बीजेपी एक ओर जहां संत रविदास कलश वंदन यात्रा निकाल रही है. वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साल 2027 में संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का ऐलान किया है. इसे लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है. यूपी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति बताया है. 

बीजेपी सरकार के बड़े ऐलान और कलश यात्रा

बीजेपी प्रदेश भर में 'संत रविदास कलश वंदन यात्रा' निकाल रही है, जिसके लिए विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लाई गई है. वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्ष 2027 में संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, उस दिन मांस-मदिरा की बिक्री पर बैन लगाने और नया रायपुर में एक चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखने की बड़ी घोषणा की है. इसके अलावा उनके नाम पर राज्य अलंकरण पुरस्कार भी शुरू किया जाएगा.

कांग्रेस का हमला: 'यूपी चुनाव के लिए दलित राजनीति'

सरकार और बीजेपी के इन फैसलों पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि बीजेपी का मकसद संत रविदास का सम्मान करना नहीं, बल्कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए दलित वोट बैंक और जातीय समीकरणों को साधना है. कांग्रेस का दावा है कि चुनाव आते ही बीजेपी इस तरह के आयोजन करके दलित वर्ग को लुभाने की कोशिश कर रही है.

₹500 करोड़ का AI मिशन, BEML प्लांट और 6 लाख छात्रों को ट्रेनिंग, छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले

कांग्रेस को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए

कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक समरसता के साथ काम करती है. उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग और महापुरुषों के सम्मान के लिए काम कर रही है और कांग्रेस को इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए.

पोलियो ड्रॉप पिलाते ही अकड़े बच्ची के हाथ-पैर, भोपाल AIIMS में चल रहा इलाज; स्वास्थ्य विभाग ने बैठाई जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close