Chhattisgarh: किसानों के महाकुंभ में शामिल होंगे राजनाथ सिंह, डेढ़ लाख से ज्यादा किसान होंगे शामिल

Kisan Mahakumbh: राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा और 6 सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इस बीच राजधानी रायपुर में आज किसानों का महाकुम्भ होने जा रहा है. जिसमें हज़ारों किसान शामिल हो रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की तारीख़ का ऐलान होने पहले बीजेपी आज 9 मार्च को राजधानी रायपुर में किसान महाकुंभ करने जा रही है. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. क़रीब डेढ़ लाख किसान इस महाकुंभ में शामिल होंगे. इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे. 

किसान राजधानी पहुंचकर जुटने लगे

लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होने वाला है. प्रदेश की बड़ी आबादी खेती-किसानी, वनोपज पर निर्भर हैं. किसान ही राजनीतिक पार्टियों का बड़ा वोट बैंक हैं. ऐसे में इन्हें रिझाने के लिए पार्टियां नई योजनाएं और वादे लेकर आती हैं. इससे इन्हें फायदा भी मिलता है. अब प्रदेश के किसानों को रिझाने किसान महाकुंभ (Kisan Mahakumbh) का आयोजन BJP कर रही है. आज शनिवार को राजधानी रायपुर में प्रदेशभर के डेढ़ लाख किसान जुटेंगे. इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह  (Rajnath Singh)भी शामिल होंगे. रायपुर के साइंस कॉलेज के मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में किसान राजधानी पहुंचकर जुटने लगे हैं. लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले छत्तीसगढ़ में ये बड़ा कार्यक्रम है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें Chhattisgarh: कांग्रेस ने दो हारे मंत्रियों की सीट बदल खेला ये कार्ड, भूपेश को राजनांदगांव से इसलिए दिया मौका

हर ब्लॉक में किसान सम्मेलन होगा

बता दें कि बीजेपी किसान महाकुंभ (Kisan Mahakumbh) के ज़रिए 11 लोकसभा सीट के किसानों को ये बताने की कोशिश में है कि मोदी गारंटी के तहत किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलेगा. सरकार 12 मार्च को 24 लाख किसानों के खाते में 18 हज़ार करोड़ रुपए ट्रांसफ़र करेगी. प्रदेश के हर ब्लॉक में किसान सम्मेलन होगा. जिसमें किसानों के खाते में एक एकड़ पर 29000 रुपये धान के मूल्य की अंतर की राशि ट्रांसफ़र की जाएगी. 

ये भी पढ़ें Chhattisgarh: टैक्स फ्री हुई 'आर्टिकल 370', CM ने मंत्रियों के साथ बैठकर देखी फिल्म, कह दी ये बड़ी बात...


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.