विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2025

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जताया आभार

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार व्यापार सुगमता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और विभिन्न संगठनों से मिले सुझावों के आधार पर भविष्य में भी सुधार जारी रहेंगे.

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवार शाम क्रेडाई, रियल एस्टेट सेक्टर और बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए निर्णयों, विशेषकर इंक्रीमेंटल प्रणाली समाप्त करने और पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

दरअसल, प्रदेश में 20 नवंबर से लागू नई गाइडलाइन दरों पर प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और आपत्तियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक 7 दिसंबर को आयोजित की गई थी. इस बैठक में पंजीयन और मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जनहितैषी और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका व्यापक स्वागत किया जा रहा है.

निर्णयों में इंक्रीमेंटल प्रणाली को खत्म करना, मूल्यांकन प्रक्रिया में अनावश्यक जटिलताओं को हटाना, दस्तावेजों की जांच और स्वीकृति को सरल बनाना और लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ कम करना शामिल है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन सुधारों से रियल एस्टेट सेक्टर को नई गति मिलेगी, निवेश बढ़ेगा और नागरिकों को वास्तविक लाभ मिलेगा.

सीएम बोले- सुधार जारी रहेंगे

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार व्यापार सुगमता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई और विभिन्न संगठनों से मिले सुझावों के आधार पर भविष्य में भी सुधार जारी रहेंगे, ताकि पंजीयन व्यवस्था और अधिक सरल और व्यवहारिक बन सके.

भाजपा नेता के भतीजे की हत्या कर रातभर बारात में नाचते रहे आरोपी, चार गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

भिंड में प्राइवेट कॉलेज में फर्जीवाड़ा, 100 कॉलेजों की जांच, फर्जी स्टाफ–फर्जी बिल्डिंग...कलेक्टर मीणा ने मंगाई रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com