विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

डिप्टी सीएम शर्मा ने बताई नक्सलियों की कलंक कथा, बोले- माओवादियों ने इतनी हत्याएं की, जिसे गिना भी नहीं जा सकता

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माओवादियों के बारे में कहा है कि वे सिर्फ हत्याएं करते हैं और उनका उद्देश्य लोकतंत्र को समाप्त कर देना है. उन्होंने कहा कि माओवादियों ने बस्तर में आदिवासियों की हत्याएं की हैं और देश के जवानों को भी नहीं बख्शा है.

डिप्टी सीएम शर्मा ने बताई नक्सलियों की कलंक कथा, बोले- माओवादियों ने इतनी हत्याएं की, जिसे गिना भी नहीं जा सकता

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (CG Deputy CM Vijay Sharma) का कहना है कि माओवाद सिर्फ हत्याएं करता है. उन्होंने बताया कि 1989 में चीन की राजधानी में बीजिंग में माओवाद ने लोकतंत्र की मांग करने वाले हजारों युवाओं को तोप के गोलों से उड़वा दिया था. यही माओवाद बस्तर में हत्याएं कर रहा है. डिप्टी सीएम जंगदलपुर में "माओवाद का विद्रूप चेहरा" कार्यक्रम में शामिल होने आए थे.

कार्यक्रम से पहले बयान देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जंगल में आदिवासियों की कितनी हत्याएं हुईं, उसकी गणना नहीं है. उन्होंने कहा कि माओवादी बस्तर में आदिवासियों की हत्या कर रहे हैं. विजय शर्मा ने कहा कि माओवाद का विद्रूप चेहरा सब देख चुके हैं.

नक्सली खुद चाहेंगे तो बातचीत होगी

नक्सलियों को भी नहीं पता है कि उन्होंने कितने निर्दोष आदिवासियों की हत्या की है. माओवाद ने आदिवासियों को कभी गोली मारी है तो कभी उनका गला रेता है. देश के जवानों को भी माओवाद ने नहीं छोड़ा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि अगर नक्सली चाहें तो बातचीत हो सकती है. माओवादियों ने कभी बस्तर की चिंता नहीं की और उनके कहने पर शांति वार्ता नहीं होगी. नक्सली खुद चाहेंगे तो बातचीत होगी.

नक्लस के खिलाफ निकाली रैली

बता दें कि जगदलपुर में माओवादी हिंसा के विरोध में रैली निकाली, जहां बस्तर के नक्सल प्रभावित जिलों से पीड़ित ग्रामीण भी शामिल हुए. बस्तर में नक्सल से पीड़ित और प्रताड़ित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. रैली में महिलाओं और कम उम्र के बच्चे भी शामिल हुए हैं. सिरहासार चौराहे से रैली निकाली गई है.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में BJP शुरू करेगी  'संकल्प से सिद्धि' अभियान, मोदी सरकार की गिनाई जाएंगी उपलब्धियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com