विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

छत्तीसगढ़ में BJP शुरू करेगी  'संकल्प से सिद्धि' अभियान, मोदी सरकार की गिनाई जाएंगी उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 9 जून से 21 जून तक 'संकल्प से सिद्धि' अभियान चलाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में BJP शुरू करेगी  'संकल्प से सिद्धि' अभियान, मोदी सरकार की गिनाई जाएंगी उपलब्धियां

Chhattisgarh Hindi News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा, BJP) 9 जून से 21 जून तक 'संकल्प से सिद्धि' अभियान शुरू करेगी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रित होगा. इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें योग शिविर, चौपाल कार्यक्रम, आयुष्मान योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और कार्ड वितरण, विकसित भारत का संकल्प और मोदी सरकार की उपलब्धियों का साहित्य वितरण शामिल है.

छत्तीसगढ़ में भी भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा इस अभियान के तहत कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. यह अभियान 'विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल' पर आधारित होगा.

ये कार्यक्रम होंगे आयोजित

योग शिविर: विश्व योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे.
चौपाल कार्यक्रम: ग्राम, वार्ड, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी.
आयुष्मान योजना: शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और कार्ड वितरण किया जाएगा.
विकसित भारत का संकल्प: लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा.
साहित्य वितरण: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों का साहित्य घर-घर वितरित किया जाएगा.

इन कार्यक्रमों के लिए विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का प्रवास निर्धारित किया गया है. जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान और प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में भारी अनियमितता, शिक्षकों में आक्रोश; पारदर्शिता पर उठे सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com