Watch: घर में टाइल फाड़कर निकला पानी का फव्वारा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल

बिलासपुर में हाई प्रेशर बोरिंग फटने से गोकुलधाम कॉलोनी के मकान को भारी नुकसान. मकान मालिक बाल-बाल बचे. घटना CCTV में कैद, पड़ोस में बिना अनुमति बोरिंग कराने का आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एक घर से टाइल फाड़कर पानी का फव्‍वारा न‍िकला है, ज‍िसे एक मकान को भारी नुकसान हुआ है. हर क‍िसी रौंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को बिलासपुर जिले के घुरु-अमेरी मार्ग के पास उस्लापुर स्थित गोकुलधाम कॉलोनी, शिव मंदिर के नजदीक हाई प्रेशर के चलते बोरिंग लाइन फट गई. घटना के समय मकान मालिक विशाल शर्मा घर में मौजूद थे, लेकिन बाल-बाल बच गए.

बोरिंग लाइन फटने से मकान हुआ क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, पास के खाली प्लॉट में नई बोरिंग का काम चल रहा था. अत्यधिक दबाव बनने के कारण पड़ोसी मकान की पुरानी बोरिंग लाइन फट गई. इससे मकान की पार्किंग का फर्श उखड़ गया, टाइल्स टूट गईं और छत में दरारें आ गईं. घर के भीतर पानी भर गया. 

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड टूर छोड़ साध्वी बनी सुरभि, 2 बच्चों ने भी चुना संयम, 8 लोगों ने त्यागा सांसारिक जीवन

Advertisement

CCTV में कैद हुआ भयानक दृश्य

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज दबाव से पानी पार्किंग के फर्श को तोड़ते हुए बाहर निकलता दिखाई दे रहा है. पानी का फव्वारा इतनी तेज रफ्तार से फूटा कि टाइल्स उखड़ गईं और छत में दरारें पड़ गईं. 

यह भी पढ़ें: 13, 14 और 16 की उम्र में चुन ल‍िया वैराग्य, 18 घंटे नंगे पांव चलकर ऐसे दी परीक्षा

Advertisement

मकान मालिक ने लगाए आरोप

विशाल शर्मा ने आरोप लगाया कि पड़ोस में बिना अनुमति और बिना भू-तकनीकी सर्वे के बोरिंग कराई जा रही थी. उन्होंने कहा कि यह कार्य यातायात पुलिसकर्मी ध्रुव पांडेय द्वारा करवाया जा रहा था. हादसे के बाद नुकसान की भरपाई नहीं हुई और उन्हें धमकाने का भी आरोप लगाया.  

यह भी पढ़ें: करोड़ों का कारोबार छोड़ा: 3 बच्चों समेत 8 लोग वैराग्य की राह पर, आखिरी बार पहनेंगे राजशाही कपड़े

Advertisement

प्रशासन और नगर निगम से मांग

मकान मालिक ने प्रशासन से अवैध बोरिंग की जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मकान को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की. मोहल्ले के लोगों ने भी बोरिंग कार्यों पर सख्त निगरानी और नियमों के पालन की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.