विज्ञापन

पूर्व सीएम बघेल और SAS अधिकारी का AI वीडियो मामला, महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान 

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और SAS अधिकारी से जुड़े कथित आपत्तिजनक AI‑जनरेटेड वीडियो के वायरल होने से सियासी हलचल तेज हो गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और साइबर सेल को जांच के आदेश दिए हैं.

पूर्व सीएम बघेल और SAS अधिकारी का AI वीडियो मामला, महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान 

Bhupesh Baghel AI Video Controversy: छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एक वरिष्ठ राज्य प्रशासनिक अधिकारी से जुड़ा कथित आपत्तिजनक AI‑जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के सामने आते ही सियासी माहौल गरमा गया और कांग्रेस ने इसे चरित्र हनन बताया. बढ़ते विवाद को देखते हुए अब राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

AI वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) की अधिकारी सौम्या चौरसिया को डेट करते हुए दिखाया गया है. वीडियो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया बताया जा रहा है. वीडियो में दोनों को बाइक पर घूमते और अन्य निजी पलों में दिखाया गया है, जिसे लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया.

कांग्रेस का तीखा विरोध, कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी में आक्रोश फैल गया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की. उनका आरोप है कि इस तरह के फर्जी वीडियो बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है.

महिला आयोग का स्वतः संज्ञान

कांग्रेस की शिकायत और विवाद बढ़ने के बाद राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने साइबर सेल को निर्देश दिए हैं कि तकनीकी जांच के जरिए वीडियो बनाने और फैलाने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

पुलिस को FIR और सख्त कदमों के आदेश

महिला आयोग ने दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले में तत्काल प्राथमिक रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही दोषियों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है, ताकि इस तरह के मामलों पर रोक लगाई जा सके.

इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Congress_pollkhol नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जिसे randomchhattisgarh नाम के एक अन्य यूजर के साथ कोलैबरेशन में अपलोड किया गया. वीडियो AI तकनीक से बनाकर जानबूझकर वायरल किया गया, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है.

पूर्व कार्यकाल से जुड़ा नाम

गौरतलब है कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए सौम्या चौरसिया उनकी सचिव रह चुकी हैं. इसी वजह से वीडियो को और ज्यादा संवेदनशील और विवादित बताया जा रहा है. कांग्रेस इसे राजनीति से प्रेरित साजिश मान रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com