विज्ञापन
This Article is From May 19, 2025

मेडिकल स्टोर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बिना पर्चे गोली वापस... लिखा पर्चा फेंक भाग गए बदमाश 

MP News: बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल संचालिका को निशाना बनाया. संचालिका बाल-बाल बची. इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया है. 

मेडिकल स्टोर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बिना पर्चे गोली वापस... लिखा पर्चा फेंक भाग गए बदमाश 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के भिंड से एक बड़ी खबर है.यहां एक मेडिकल स्टोर पर गोली चली है. बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल संचालिका को निशाना बनाया  है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है.मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. 

पर्चा भी फेंका 

दरअसल भिंड में बदमाशों का आतंक देखने को लगातार मिल रहा है.यहां एक बार फिर से गोली चली है. अटेर रोड इलाके में स्थित पारसनाथ मेडिकल स्टोर पर नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी. बाइक पर सवार होकर ये लोग आए थे. बताया जा रहा है बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल संचालिका को निशाना बनाया था. जैसे ही गोली चलाई सीधे कांच पर लगी. मेडिकल संचालिका इस हमले में बाल-बाल बच गईं. इन बदमाशों ने जाते-जाते एक पर्चा भी फेंका. 

इस पर्चे में पर्चे पर मेडिकल यूनियन का नाम लिखा है. और लिखा है कि बिना पर्चे गोली वापस. मौके पर पहुंची पुलिस ने इन पर्चों को जब्त कर लिया है. 

जांच में जुटी पुलिस 

यहां गोली चलने की घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. दरअसल ये पहला मामला नहीं है जब भिंड में इस तरह की घटना हुई है. बल्कि इसके पहले भी कई बार गोली चलने की घटनाएं हुई हैं. 

ये भी पढ़ें हमारे "सिंदूर" का PM ने बढ़ाया मान, महिलाएं बोलीं- इसलिए सोलह श्रृंगार कर जताया आभार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com