विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

बहुत बड़ा सरेंडर... आज फिर कई नक्सली पुलिस के सामने डालेंगे हथियार, लाखों रुपये के हैं इनामी

Naxalites Surredner: दंतेवाड़ा में आज बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर होने वाला है. यहां कई नक्सली एक साथ पुलिस के सामने हथियार डालेंगे.

बहुत बड़ा सरेंडर... आज फिर कई नक्सली पुलिस के सामने डालेंगे हथियार, लाखों रुपये के हैं इनामी

Naxalites Surrender In Dantewada: छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां एक बार फिर से नक्सलियों का बड़ा सरेंडर होने वाला है. यहां बड़ी संख्या में नक्सली पुलिस के सामने हथियार डालने वाले हैं. थोड़ी देर में एसपी प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा करेंगे. 

लगातार चल रहा है सरेंडर का सिलसिला

दरअसल छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सरेंडर लगातार जारी है. दो दिन पहले बस्तर पुलिस के सामने 25 लाख रुपये के इनामी नक्सली श्याम उर्फ चैतू ने सरेंडर किया था. इसके पहले हिड़मा एनकाउंटर में मारा गया. इस बीच बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. आज रविवार को दंतेवाड़ा में बड़ा सरेंडर होने जा रहा है. यहां भी 35 से ज्यादा नक्सली पुलिस के सामने सरेंडर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन सभी पर 65 लाख रुपये का इनाम घोषित है. 

ये भी पढ़ें 

 

पहुंचे पुलिस के पास 

जानकारी के मुताबिक सरेंडर करने वाले सभी नक्सली दंतेवाड़ा पुलिस के पास पहुंच गए हैं. थोड़ी ही देर में एसपी प्रेस कांफ्रेंस में इन सभी नक्सलियों के नामों का खुलासा करेंगे. सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों में कई बड़े नाम भी हो सकते हैं. कई बड़े नक्सलियों के सरेंडर के बाद अब संगठन की कमर टूट गई है. ऐसे में अब नक्सली हथियार डाल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें Pt.Pradeep Mishra: पहली बार बस्तर आ रहे प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, गीदम में शिवपुराण का होगा भव्य आयोजन

ये भी पढे़ं प्लीज ऑपरेशन रोक दो, 1 महीने में सरेंडर कर देंगे... 3 राज्यों के नक्सलियों ने लेटर जारी कर लगाई गुहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com