विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

शराब नहीं मिली तो आलमारी का लॉक खोलकर डेढ़ लाख रुपए ले गए अफसर, ग्रामीण ने लगाए गंभीर आरोप 

CG News: ग्रामीण के घर शराब चेकिंग करने पहुंचे आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं. इसकी शिकायत भी थाने में हुई है. 

शराब नहीं मिली तो आलमारी का लॉक खोलकर डेढ़ लाख रुपए ले गए अफसर, ग्रामीण ने लगाए गंभीर आरोप 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बार फिर से आबकारी विभाग की कार्यशाली पर कई तरह के सवालिया निशान उठ रहे हैं. इस बार जो आबकारी विभाग पर आरोप लग रहा है जो बहुत ही संगीन हैं. विभाग पर इस बार एक ग्रामीण के घर शराब चेकिंग करने के दौरान आलमारी से डेढ़ लाख रुपए ले जाने के आरोप लगे हैं. इसकी शिकायत भी दुकानदार ने की है.  

ग्रामीण ने लगाए आरोप

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जिले के राजपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत खुखरी गांव का है. जहां के निवासी राजकुमार जायसवाल किराना दुकान संचालक हैं, बीते दिन पुलिस चौकी बरियों पहुंचकर लिखित शिकायत के माध्यम से पुलिस को बताया कि बगैर सूचना दिए आबकारी विभाग की टीम अचानक घर पर पहुंची .आबकारी कर्मचारी स्कॉर्पियो से उतरे और घर के अंदर चले गए. घर में शराब नहीं मिली लेकिन आलमारी में किराना दुकान के बेचे हुए सामान का करीब डेढ़ लाख रुपए नगद रखा हुआ था, जिसे आबकारी विभाग के कर्मचारियों ले गए.

ये भी पढ़ें पहली बार ससुराल आईं मंत्री तो क्या हुआ था उनके साथ? NDTV से बातचीत में किया बड़ा खुलासा 

पुलिस चौकी में शिकायत

 दुकानदार राजकुमार जायसवाल ने पूरे घटना के बाद सीधे तौर पर शराब चेकिंग करने पहुंचे आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल गांव के प्रमुख लोगों को बुलाया और बैठक रखी. सारी बातों को बताया फिर इस बैठक में पुलिस चौकी के प्रभारी को भी बुलाया गया. आबकारी विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर और जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है.  

मिली थी शिकायत 

बताया जा रहा है कि राजकुमार जायसवाल के खिलाफ विभाग को शिकायत मिली थी कि लंबे समय से अपने घर पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं. इन दिनों आबकारी विभाग अवैध रूप से शराब परिवहन और खरीद बिक्री को लेकर एक्शन मोड पर है और लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी के तहत यहां भी कार्रवाई के लिए पहुंचे थे लेकिन विभाग के कर्मचारियों को कुछ भी हाथ नहीं लगा पर उल्टा विभाग पर आरोप लग गए. 

ये भी पढ़ें नक्सली नेताओं का घबराया परिवार, Naxali देवजी की पोती ने Video जारी कर लगाई गुहार, कहा- लौट आओ दादा

आरोप निराधार हैं 

पूरे मामले को लेकर राजपुर अनुभाग के अनुविभागीय आबकारी अधिकारी चंद्रदीप भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर टीम पहुंची हुई थी और पता तलाश की लेकिन वहां किसी भी प्रकार का माल बरामद नहीं हुआ. जांच के तुरंत बाद टीम वहां से वापस निकल गई थी. जो आरोप लग रहे हैं पूरी तरह से निराधार हैं. 

"मां और भाई ने गर्भपात करवाया, युवक पर जो आरोप लगाए सब झूठे थे..." लड़की ने पलट दिया पूरा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com