विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

"मां और भाई ने गर्भपात करवाया, युवक पर जो आरोप लगाए सब झूठे थे..." लड़की ने पलट दिया पूरा बयान 

MP News: सतना में एक नाबालिग युवती ने बड़ा खुलासा किया है. युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिस युवक पर उसने किडनेपिंग के आरोप लगाए थे सब गलत थे. मां और भाई ने मेरा गर्भपात कराया है. 

"मां और भाई ने गर्भपात करवाया, युवक पर जो आरोप लगाए सब झूठे थे..." लड़की ने पलट दिया पूरा बयान 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सतना में नाबालिग को अगवा कर बंधक बनाने के आरोप में 9 दिन पहले जेल भेजे गए अनुज कोल के मामले में नया मोड़ आ गया है. जिस युवती ने भागकर शादी की थी उसने अब केस को फर्जी करार दिया है. जिस लड़की के अपहरण का आरोप था वही अब पूरे मामले को गलत बताते हुए मां, भाई समेत अन्य लोगों पर दबाव बनाकर गलत बयान दिलवाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है.

लड़की ने लगाए ये आरोप

 एसपी आशुतोष गुप्ता को दी गई लिखित शिकायत में युवती ने बताया कि उसने 15 जनवरी को बिरसिंहपुर में अनुज के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह किया और फिर बैंगलोर चली गई. लेकिन मां और भाई ने कोतवाली में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ उसे बहला-फुसलाकर सतना वापस बुला लिया. इसके बाद कोर्ट में भी गलत बयान दिलवाकर पति को जेल भिजवा दिया. अब उसने अपने भाई, मां और मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की मांग की है.

पहली बार ससुराल आईं मंत्री तो क्या हुआ था उनके साथ? NDTV से बातचीत में किया बड़ा खुलासा 

खिला दी गर्भ गिराने की गोली

इस बीच उसे गर्भवती होने की बात पता चली, तो मां और भाई ने साजिश रचते हुए गर्भ गिराने की गोली खिला दी. उमरी मोहल्ले में संचालित मेडिकल स्टोर में गर्भपात करा दिया गया. इस पूरे मामले में मां और भाई के साथ लालपुर-सगमनिया निवासी दो महिलाएं भी शामिल हैं, जिन पर कार्रवाई की जानी चाहिए. युवती की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने सिविल लाइन टीआई योगेन्द्र सिंह परिहार को जांच सौंप दी है.वहीं इस मामले में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर साक्ष्य जुटाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें महाकाल में दर्शन के नाम पर फिर धांधली, फर्जी तरीके से दर्शन कराने वाला युवक गिरफ्तार

क्या स्वास्थ्य विभाग करेगा कार्रवाई

युवती के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या स्वास्थ्य विभाग इस मामले में उस मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध कोई एक्शन लेगा? जिसने गर्भपात की दवा उपलब्ध कराई और उसका अबॉर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, पहले चरण में 5000 पदों के लिए नियुक्ति की तैयारी शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com