विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2023

Dhamtari:हाईवे से शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं का हल्ला बोल, बात नहीं मानने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की दी धमकी

नेशनल हाईवे पर देसी शराब की दुकान खोलकर शराब की बिक्री आबकारी विभाग द्वारा कराई जा रही है. वार्ड वासियों का कहना है कि सोरिद वार्ड काली मंदिर कॉलोनी के पास शराब की दुकान को खोला गया है, जिसके कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस दुकान के खुलने के बाद से यहां सुबह से शाम तक दारु पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है.

Dhamtari:हाईवे से शराब की दुकान हटाने के लिए महिलाओं का हल्ला बोल, बात नहीं मानने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की दी धमकी
आक्रोशित वार्डवासियों ने शराब की दुकान को हटाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
धमतरी:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर (Dhamtari City) में नेशनल हाईवे सोरिद वार्ड में आबकारी विभाग ने शराब की दुकान खोली है. लेकिन इन दुकानों का स्थानीय महिलाों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. इसी सिलसिले में बड़ी संख्या में वार्डवासी शराब की दुकान को हटाने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे. इन लोगों ने यहा कहा कि जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है. साथ ही उन्होंने इन दुकानों को नहीं हटाे पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार और चक्का जाम करने की धमकी दी है.

खोली गई है नई शराब की दुकान

नेशनल हाईवे पर देसी शराब की दुकान खोलकर शराब की बिक्री आबकारी विभाग की ओर से कराई जा रही है. वार्ड वासियों का कहना है कि सोरिद वार्ड काली मंदिर कॉलोनी के पास शराब की दुकान को खोला गया है, जिसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस दुकान के खुलने के बाद से यहां सुबह से शाम तक दारू पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है.

ये भी पढ़ें; कमलनाथ के गढ़ में CM शिवराज का ‘मास्टर स्ट्रोक', मध्यप्रदेश का पहला मराठी भाषी जिला बना पांढुर्णा

शराबियों से लोग हुए परेशान

शराबी, शराब पी कर डिस्पोजल गिलास ,पानी पाउच और अन्य चीजें यहीं फेंक देते हैं. इससे लोगों को नेशनल हाईवे से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. महिलाओं का कहना है कि आसपास का माहौल खराब हो रहा है, कोई भी बड़ी घटना यहां घट सकती है.

महिलाओं को हो रही है खासा परेशानी

शराब की दुकान में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रहती है और शराबी लोग महिलाओं - लड़कियों को आते-जाते कुछ ना कुछ बोलते हैं, जिसकी वजह से लोगों की मन में डर बना हुआ है. आक्रोशित वार्डवासियों ने शराब की दुकान को हटाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है और यह भी कहा है कि अगर शराब की दुकान को वार्ड से हफ्ते भर में नहीं हटाया गया तो आगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार होगा और वार्ड वासियों द्वारा चक्का जाम भी किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com