विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2023

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी? जानें MP-छत्तीसगढ़ में क्या हैं फ्यूल के नए रेट

Petrol-Diesel Price Today: देशभर में 04 नवंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर है, जबकि छत्तीसगढ़ में 103.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी? जानें MP-छत्तीसगढ़ में क्या हैं फ्यूल के नए रेट
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

Petrol-Diesel Price Today: भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने सोमवार, 04 नवंबर के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी कर दी है. ताजा अपडेट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में फ्यूल के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. तो आइए जानते हैं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर तक और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लेकर कोबरा तक क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट.

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम

आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 94.88 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रदेश में पेट्रोल 103.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर है. 

अगर बीते दिन की बात करें तो शुक्रवार को मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.75 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल 94.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. वहीं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत 103.77 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल 96.73  रुपये प्रति लीटर बिक रहा था. 

ये भी पढ़े: Election 2023 : एमपी के 19 सीएम फेस, कब किसके सिर सजा का ताज? आज टॉप 6 की चर्चा...

धार में पेट्रोल की कीमत 109.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.79 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, गुना में पेट्रोल 109.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.75 रुपये लीटर है, भिंड में पेट्रोल 109.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.34 रुपये लीटर है, छिंदवाड़ा में पेट्रोल 109.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.99 रुपये लीटर है, दमोह में पेट्रोल 109.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.79 रुपये लीटर है, कटनी में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 110.08 रुपये लीटर  बिक रहा है.

ये भी पढ़े: MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, हवा का रुख बदलने से तापमान में होगा इजाफा

छत्तीसगढ़ के इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

रायगढ़ में पेट्रोल 102.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.73 रुपये लीटर बिक रहा है.
मुंगेली में पेट्रोल 103.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.18 रुपये लीटर बिक रहा है.
राजनांदगांव में पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.84 रुपये लीटर बिक रहा है. 
कोरबा में पेट्रोल 102.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.17 रुपये लीटर बिक रहा है. 
शुकमा में पेट्रोल 106.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.18 रुपये लीटर बिक रहा है.
धमतरी में पेट्रोल 102.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.66 रुपये लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़े: MP-CG Top-10 Event : मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मोदी-शाह, जगदलपुर में राहुल गांधी तो भिंड में होंगे राजनाथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com