शाह के दौरे से मध्यप्रदेश की राजनीति में बढ़ी गहमा-गहमी, कमलनाथ ने कसा तंज, BJP ने किया पलटवार

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे. इसके चलते प्रदेश की राजनीति का पारा चढ़ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता चुनाव में अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
फाइल फोटो

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे के चलते भोपाल की राजनीति गरमा गई है. शाह आज मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे. इस पर एक ओर जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जनता अपना रिपोर्ट कार्ड चुनाव में करेगी जारी.

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि सुना है आज भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में किए गए कामों का हिसाब देने वाली है. लेकिन जनता चाहती है कि झूठे कामों का हिसाब देने के बजाय असली करतूतों का हिसाब दिया जाए.

Advertisement

दूसरी तरफ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को दंगों का डर दिखाकर वोट की राजनीति करती है. दिग्विजय सिंह ने दंगे करवाने का पेटेंट ले रखा है. राहुल और कांग्रेस केवल हिंदू और हिंदत्व की बात करते हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी कहने में नहीं करने में विश्वास में रखती है. हमने 1.36 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. बीजेपी अंत्योदय के लिए लगातार मेहनत करने वाली पार्टी है. 

प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

अमित शाह आधुनिक भारत के लौह पुरुष : नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कान्फ्रेंस केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आधुनिक भारत का लौह पुरुष कहा. उन्होंने का कि अमित शाह कहने में नहीं करने में विश्वास रखते हैं. पहले के गृह मंत्रियों की तुलना अमित शाह से करें तो इन्होंने कई बड़े काम किए हैं.


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.