हर्षा कुमारी सिंह
हर्षा कुमारी सिंह NDTV की एग्जीक्यूटिव एडिटर हैं. वह राजस्थान से एनडीटीवी का जाना माना चेहरा हैं और अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों में रिपोर्ट करती है. हर्षा करीब 30 साल से पत्रकारिता कर रही हैं और आज भी ज़मीनी पत्रकारिता में यकीन रखती है. उनका मानना है कि एक पत्रकार को असली कहानियां जमीन पर उतर कर ही मिलती हैं. वहीं से उसकी समझ विकसित होती है. वह राजनीति, डिफेंस, गवर्नेंस, क्राइम, लीगल, पर्यटन के साथ लोक कला और संस्कृति को कवर करने में रुचि रखती हैं. हर्षा राजस्थान के उस ऐतिहासिक गांव आउवा से आती हैं, जहां के ज़िक्र के बिना पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम '1857 की क्रांति' की कहानी अधूरी है. आउवा और यहां की कुलदेवी सुगाली माता के बारे में इतिहास के पन्नों में लिखें स्वर्णिम अध्याय को आज भी पढ़ाया जाता है. हर्षा को राजस्थान की संस्कृति की गहरी समझ है. हिंदी और अंग्रेजी के साथ राजस्थान की स्थानीय बोलियां और भाषाएं बखूबी समझती हैं.
उन्होंने दिल्ली में एंकरिंग और रिपोर्टिंग से पत्रकारिता का अपना करियर शुरू किया. इसके बाद गुजरात में भी रिपोर्टिंग की. उन्होंने कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. हर्षा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के भारत दौरे में उनकी पत्नी उषा वेंस का इंटरव्यू करने वाली पहली और एकमात्र भारतीय जर्नलिस्ट रहीं. जसवंत सिंह जब भाजपा छोड़कर आए तो उनका पहला इंटरव्यू हर्षा ने ही किया. इस दौरान वो भावुक हो गए और यह इंटरव्यू राजस्थान से लेकर देश के राजनीतिक किरदारों और आम लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बना.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पहले बजट के बाद उनका पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू हर्षा ने ही किया. इसके अलावा अपने करियर के दौरान राजस्थान के सभी मुख्यमंत्रियों और बड़े राजनेताओं के इंटरव्यू किए हैं. उन्हें अपने लंबे करियर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की कवरेज के साथ ऑपरेशन सिंदूर और 2008 जयपुर बम ब्लास्ट जैसे चुनौतीपूर्ण माहौल में ग्राउंड रिपोर्टिंग करने का अनुभव है. उन्होंने अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे सिंधिया, सचिन पायलट से लेकर राजस्थान से सभी बड़े नेताओं के जमीनी संघर्ष से लेकर सरकारी गलियारे तक पहुंचने की कवरेज की है.
राजस्थान की राजनीतिक उथल पुथल के दौर की गवाह रही हैं. हर्षा सामाजिक ताने बाने को बखूबी समझती है. जेंडर, जाति और समुदाय से जुड़े सामाजिक आर्थिक पहलुओं की रिपोर्टिंग करने में रुचि रखती हैं. वह मानती हैं कि हम जो इंसान की तरह अनुभव करते हैं, देखते हैं, उसे ही अपने लेख में उतारें. उनकी आवाज़ बनें , जिन्हें आवाज़ उठाने का अवसर नहीं मिला, यही पत्रकारिता का उद्देश्य है.
-
अशोक गहलोत का आरोप, "CM भूपेश बघेल को गिरफ्तार करना चाहती थी BJP"
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बीजेपी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गिरफ्तार करना चाहती थी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम की गिरफ्तारी की पूरी प्लानिंग हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही पर्दाफाश हो गया.
- नवंबर 23, 2023 13:59 pm IST
- Reported by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: Sumant singh Gaharwar
-
NDTV से बोले अशोक गहलोत- पीएम मोदी बौखला गए हैं, कुछ भी बोलते रहते हैं
राजस्थान का चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए साख की लड़ाई बन चुका है. एक तरफ कांग्रेस 'रिवाज' बदलने की कोशिश में लगी हुई है, तो वहीं बीजेपी 'राज' बदलना चाहती है. ऐसे माहौल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की हमारी संवाददाता हर्षा कुमारी सिंह ने
- नवंबर 20, 2023 13:51 pm IST
- Reported by: हर्षा कुमारी सिंह