विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2025

Makhana Board: छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल; मखाने की खेती में 40% तो प्रोसेसिंग में 50 फीसदी सब्सिडी

Makhana Ki Kheti: उद्यानिकी विभाग के संचालक लोकेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 से सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ मखाना प्रांरभ किया गया है. इस योजना में शत प्रतिशत केन्द्रीय अनुदान दिये जाने का प्रावधान है.

Makhana Board: छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल; मखाने की खेती में 40% तो प्रोसेसिंग में 50 फीसदी सब्सिडी
Makhana Board: छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल; मखाने की खेती में 40% तो प्रोसेसिंग में 50 फीसदी सब्सिडी

CG News: मखाना की खेती (Makhana Ki Kheti) को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड (Makhana Board) में शामिल किया गया है. इस ऐतिहासिक फैसले से राज्य में मखाना की खेती कर रहे किसानों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी. गौरतलब है कि हाल ही में धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में मखाना की खेती के प्रयासों को देखते हुए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है. राज्य में हो रहे मखाने के उत्कृष्ट उत्पादन पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी भी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मखाना बोर्ड के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती, जल प्रबंधन, प्रसंस्करण तकनीक और बाजार तक पहुच में सहायता दी जाएगी. इसी तारतम्य में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव शहला निगार की अध्यक्षता में मिशन फार इंटिग्रेटेड डेव्हलपमेंट आफ हाॅर्टिकल्चर अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक हुई.

मखाना की खेती में अनुदान

उद्यानिकी विभाग के संचालक लोकेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 से सेंट्रल सेक्टर स्कीम फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ मखाना प्रांरभ किया गया है. इस योजना में शत प्रतिशत केन्द्रीय अनुदान दिये जाने का प्रावधान है. योजना के तहत वर्ष 2025-26 में आगामी 4 माह हेतु 180 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है. योजना के तहत तालाब में मखाना की खेती करने वाले किसानों को राशि 1.79 लाख रुपये की इकाई लागत के विरुद्ध 40 प्रतिशत की राशि 72000 रुपये का अनुदान देने का प्रावधान है. इसी तरह स्वयं के खेत में मखाना उत्पादन करने वाले कृषकों को राशि 1.32 लाख रुपये की इकाई लागत पर 40 प्रतिशत की राशि 53000 रुपये का अनुदान देने का प्रावधान है. साथ ही नए तालाब के निर्माण पर राशि 7.00 लाख की इकाई लागत के विरुद्ध 40 प्रतिशत 2.80 लाख का अनुदान देने का प्रावधान है.

मखाना के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन हेतु माइक्रो लेवल मखाना प्रसंस्करण इकाई के स्थापना बाबत इकाई लागत राशि 10 लाख रुपये पर 35 प्रतिशत का अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया गया है. इसी तरह एफपीओ हेतु स्माल लेवल मखाना प्रसंस्करण इकाई के स्थापना बाबत इकाई लागत राशि 39 लाख रुपये पर 50 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है तथा निजी क्षेत्र हेतु इकाई लागत राशि 39 लाख रूपए पर 35 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है. लार्ज लेवल मखाना प्रसंस्करण इकाई के स्थापना बाबत इकाई लागत राशि 07 करोड़ रुपये पर 35 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है.

मखाना की खेती को बढ़ावा देने हेतु योजना के तहत किसानों को प्रशिक्षण देने के साथ ही एक्पोजर विजिट भी कराया जा रहा है. मखाना खेती को प्रेरित करने हेतु इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय तथा महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय द्वारा मखाने की उत्कृष्ट खेती का प्रदर्शन भी किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : Makhana Ki Kheti: अब MP में बिहार की तरह होगी मखाना की खेती; 4 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट लागू

यह भी पढ़ें : बिहार के बाद अब छत्तीसगढ़ में यहां के किसान करेंगे मखाना की खेती, धान से दोगुना मुनाफा!

यह भी पढ़ें : Scholarship News: पीएचडी रिसर्च के लिए इन स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दे रही MP सरकार, ये है आवेदन की लास्ट डेट

यह भी पढ़ें : MP Police Action: अवैध हथियारों पर पुलिस का कड़ी कार्रवाई; देशी पिस्टल, कट्टे समेत इतने आरोपी पकड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com