दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के राजनीतिक भविष्य को लेकर आज बड़ी खबर आ सकती है। बैंक एफडी धोखाधड़ी मामले में सजा के खिलाफ राजेंद्र भारती की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और अदालत किसी भी वक्त अपना निर्णय सुना सकती है।