आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में महिला कल्याणी की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उसका शव कई हिस्सों में मिला और वीटीपीएस कूलिंग कैनाल से शरीर के हिस्से बरामद किए गए। हाथ पर बने टैटू से महिला की पहचान हुई। जांच के दौरान पुलिस ने भवानीपुरम में मटन की दुकान चलाने वाले मोहम्मद शफी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पैसों और बच्चे की कस्टडी को लेकर विवाद के बाद हत्या की वारदात हुई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने की बात कही है, जबकि एक कथित सहयोगी की तलाश जारी है।
#vijayawadanews #vijayawadacrime #andhrapradeshnews #murdercase #kalyanimurder #mohammadshafi #crime_news #murderinvestigation #canalmurder #crimefiles #andhrapradeshcrime #latestnews
ndtv_news