Mandsaur News:शादी का झांसा देकर 11 करोड़ की ठगी, Pakistan Connection की जांच । CRIME NEWS

  • 3:59
  • प्रकाशित: अक्टूबर 01, 2026
मध्य प्रदेश के मंदसौर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक अंतरराज्यीय गिरोह ने 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की। श्यामगढ़ की एक महिला से भी एनआरआई युवक बनकर संपर्क किया गया और कस्टम क्लीयरेंस व एयरपोर्ट फीस के नाम पर करीब 7.5 लाख रुपये ठगे गए। करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद मंदसौर पुलिस ने जयपुर और बिहार से मुख्य सरगना समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब कथित पाकिस्तान कनेक्शन और गिरोह के बाकी सदस्यों की जांच कर रही है। #mandsaurnews #mandsaurcrime #cybercrime #cyberfraud #matrimonialscam #onlinefraud #marriagetrap #11crorefraud #mpnews #madhyapradeshnews #pakistanconnection #crime_news #mandsaurpolice #digitalfraud ndtv_news

संबंधित वीडियो