भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के शक के घेरे में आया मेल नर्स वरुण कुमार अब भी फरार है। नेपाली नौकर के मुताबिक, पिछले करीब 10 दिनों में एजेंसी के जरिए तीन कर्मचारी घर पर काम करने आए थे, जिनमें दो कुछ दिनों बाद चले गए और इसके बाद वरुण को भेजा गया। घटना वाले दिन घर का दरवाजा बाहर से लॉक मिला और अंदर गैस फैली हुई थी। पुलिस अब वरुण की भर्ती, पहचान, पंजाब कनेक्शन और वारदात की पूरी टाइमलाइन की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में कोई और शामिल था या नहीं।
#bhopalnews #murdercase #iasmurdercase #rakeshagrawal #varunkumar #bhopalcrime #mpcrime #madhyapradeshnews #crime_news #retiredias #murderinvestigation #mpnews #bhopalnews #rakeshagrawal #iasmurdercase #bhopalcrime #varunkumar #mpnews #madhyapradeshnews #murdercase #crime_news #bhopalpolice #mpcrime #retiredias
ndtv_news