Indore Robbery: घर में डकैती, 22 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार । TOP NEWS

  • 3:56
  • प्रकाशित: अक्टूबर 02, 2026
इंदौर ग्रामीण के खुड़ैल थाना इलाके के नीलगिरी परिसर, दूधिया में रात के वक्त पांच बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को डराया और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। भागने से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से महज 22 घंटे में पांच आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें दो बालिग और तीन बाल अपराधी बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक लूटे गए चांदी के ब्रेसलेट समेत अन्य जेवरात और सामान भी बरामद किया गया है। #indorenews #indorerobbery #indorecrime #mpnews #madhyapradeshnews #crime news #robbery #robberycase #policeaction #crimefiles #khudail #indorepolice #mpcrime #crimeupdate #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो