MP Rajya Sabha Seat: मध्य प्रदेश की एक मात्र राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग अफसर द्वारा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस ने अब सुप्रीम कोर्ट ने दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका की कांग्रेस ने जल्द सुनवाई की मांग की है. बुधवार को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला था, जिसके बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.