Dhirendra Shastri Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों और विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में छत्रपति शिवाजी महाराज पर दी गई उनकी एक कथित टिप्पणी के बाद मराठा संगठनों में भारी नाराजगी है। इस मामले में बाबा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा अपमान करना नहीं, बल्कि वीरता का बखान करना था। विवाद यहीं नहीं थमा, नागपुर में संघ मुख्यालय (RSS) पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने एक और बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि "हिंदू 4 बच्चे पैदा करें और एक बच्चा संघ को दे दें ताकि वह देश सेवा में योगदान दे सके।" इस बयान के बाद अब देश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा और विवाद का बाजार गर्म हो गया है। #BageshwarDham #DhirendraShastri #BreakingNews #MaharashtraControversy #ShivajiMaharaj #RSS #Nagpur #Politics #Hinduism #TrendingNews #BabaBageshwar #ChhatrapatiSambhajiNagar #LatestNews