Singrauli Bank Robbery: 6 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश, तलाश जारी! MP Crime

  • 4:24
  • प्रकाशित: अप्रैल 18, 2026

Singrauli Bank Robbery News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई बड़ी बैंक डकैती ने न सिर्फ जिले बल्कि पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बैढ़न इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में घुसकर करोड़ों रुपये के सोने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के वक्त बैंक का सुरक्षा गार्ड मौके पर मौजूद नहीं था. इस चूक का फायदा उठाकर बदमाश महज 15 से 20 मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुद संज्ञान लिया, वहीं डीजीपी के निर्देश पर प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी सिंगरौली पहुंचे और जांच को तेज किया गया है. #Singrauli #BankRobbery #BankOfMaharashtra #MPNews #CrimeNews #SingrauliNews #GoldHeist #15CroreRobbery #MPPolice #BreakingNews #Dacoity #crimeupdate #madhyapradeshnews

संबंधित वीडियो