Rewa Road Accident: रीवा में ट्रेलर से टकराई बस, कई यात्री घायल! Breaking News | NDTV MPCG

  • 4:21
  • प्रकाशित: मार्च 13, 2026

Rewa Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा के पास हुआ है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। #rewaroadaccident #breakingnews #ndtvmpcg #rewa #roadaccident #latestnews

संबंधित वीडियो