Raipur Family Death Case : 5 मौतों का खुलासा, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या का आरोपी परिवार का मुखिया
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में SIT जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, परिवार के मुखिया साजिद अली ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की थी और बाद में खुदकुशी कर ली थी। जांच में सट्टे के कारोबार में नुकसान और आर्थिक तंगी को संभावित वजह माना गया है। पुलिस के अनुसार, साजिद के बैंक खातों में पांच साल के दौरान करीब 70 लाख रुपये का लेनदेन मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
#raipur #raipurnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #raipurcrime #sajidali #familydeathcase #sitinvestigation #tikrapara #sanjaynagar #crimeinvestigation #bettingloss #financialcrisis #breakingnews #ndtvhindi
ndtv_news