Rahul Indore Visit: Chhatron की Goonj कार्यक्रम पर इतना बवाल क्यों मचा है । Top News Breaking

  • 2:33
  • प्रकाशित: सितम्बर 17, 2026

Indore में Rahul Gandhi के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर विवाद के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। कांग्रेस ने IDA को पहले जमा किए गए ₹10.08 लाख के बाद करीब ₹4 लाख अतिरिक्त भी जमा कर दिए हैं। IDA की ओर से अतिरिक्त राशि कार्यक्रम स्थल की निर्धारित अवधि से पहले तैयारियों के लिए जमीन के इस्तेमाल के आधार पर मांगी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 से 19 सितंबर के लिए आवंटित जमीन के एक हिस्से का इस्तेमाल 14 सितंबर से किए जाने की बात सामने आई थी। कांग्रेस ने अतिरिक्त शुल्क की मांग पर सवाल उठाते हुए प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने के आरोप लगाए हैं, जबकि BJP की ओर से इसे सरकारी जमीन के इस्तेमाल के निर्धारित नियमों और शुल्क से जुड़ा मामला बताया गया है। अब 19 सितंबर को राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर में होने वाला है और उससे पहले IDA की फीस को लेकर सियासी विवाद जारी है। Rahul Gandhi | Chhatron Ki Goonj | Indore News | IDA Indore | Congress | BJP | Rahul Gandhi Indore | MP Politics | Madhya Pradesh News Rahul Indore Visit: Chhatron की Goonj कार्यक्रम पर इतना बवाल क्यों मचा है । Top News Breaking #rahulgandhi #rahulgandhinews #indorenews

संबंधित वीडियो