Chhattisgarh Vidhan Sabha में गरमाया Pota Cabin मुद्दा, विपक्ष का हंगामा!

  • 2:37
  • प्रकाशित: मार्च 16, 2026

Chhattisgarh Vidhan Sabha Zero Hour: छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Vidhan Sabha) में शून्यकाल (Zero Hour) के दौरान बीजापुर (Bijapur) जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन (Pota Cabin) में तीन नाबालिग छात्राओं के गर्भवती होने का मामला जोरदार तरीके से उठा और सदन में भारी हंगामा देखने को मिला. विपक्ष ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए स्थगन प्रस्ताव लाकर इस पर चर्चा की मांग की, लेकिन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिष्कार कर दिया. वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री ने छात्राओं के छात्रावास से जुड़े न होने की बात कही, जिसके बाद आसंदी ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य कर दिया. इसी सत्र में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक लौटाए जाने और अमानक बरदाने का मुद्दा भी सदन में उठा. #ChhattisgarhNews #VidhanSabha #Bijapur #BreakingNews #TopNews #PoliticalNews #AssemblyNews #CGNews

संबंधित वीडियो